Kanpur News in Hindi

कानपुर में AI मंथन 2.0: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने AI स्टार्टअप्स के नवाचारों का किया अवलोकन

कानपुर में AI मंथन 2.0: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने AI स्टार्टअप्स के नवाचारों का किया अवलोकन

कानपुर में AI मंथन 2.0 के तहत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्टार्टअप प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में किसान AI, डायबिटिक फुट की पहचान, हृदय स्वास्थ्य निगरानी, AI फिजियोथेरेपी, स्मार्ट क्लास, व्यक्तिगत शिक्षण, उत्तर पुस्तिकाओं के स्वचालित मूल्यांकन, जलवायु जोखिम विश्लेषण और शैक्षणिक दस्तावेजों के डिजिटल सत्यापन समेत कई AI नवाचार प्रदर्शित किए गए।

कानपुर में AI मंथन 2.0 का आगाज, 500 से अधिक विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर किया मंथन

कानपुर में AI मंथन 2.0 का आगाज, 500 से अधिक विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर किया मंथन

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में दो दिवसीय AI मंथन 2.0 शुरू हुआ। कार्यक्रम में 500 से अधिक विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, शासन और रोजगार में AI के उपयोग पर चर्चा की। UP AI Mission के तहत पांच लाख युवाओं को AI में दक्ष बनाने, AI लैब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने की योजनाओं की भी जानकारी दी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में ‘एआई मंथन-2.0’ में शामिल होने के लिए चुनी ट्रेन यात्रा, सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में ‘एआई मंथन-2.0’ में शामिल होने के लिए चुनी ट्रेन यात्रा, सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लखनऊ से कानपुर की यात्रा उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से की। वह कानपुर में आयोजित दो दिवसीय 'एआई मंथन-2.0' कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थीं, जहां उच्च शिक्षा को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और भविष्य की आवश्यकताओं पर व्यापक विमर्श किया जा रहा है।

कानपुर के ओला शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 10-12 वाहन चपेट में

कानपुर के ओला शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 10-12 वाहन चपेट में

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के एमआईजी स्थित ओला शोरूम में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। आग की चपेट में करीब 10 से 12 वाहन आ गए। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर में पशु क्रूरता का मामला, DCM में 30 से अधिक पशु ठूंसकर ले जाते पकड़े गए

स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर में पशु क्रूरता का मामला, DCM में 30 से अधिक पशु ठूंसकर ले जाते पकड़े गए

कानपुर के अहिरवां में एक DCM वाहन में 30 से अधिक पशुओं को कथित तौर पर अत्यधिक तंग स्थिति में ले जाते हुए लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस और पशु विभाग की टीम पहुंची, वाहन को कब्जे में लेकर पशुओं को शेल्टर भेजा गया। मामले में संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

नगर निगम और फूल का करार 2031 तक बढ़ा, 9 मंदिरों के फूलों के कचरे से बनेगी धूप और फ्लेदर

नगर निगम और फूल का करार 2031 तक बढ़ा, 9 मंदिरों के फूलों के कचरे से बनेगी धूप और फ्लेदर

कानपुर नगर निगम ने फूल (Phool) कंपनी के साथ मंदिरों के निर्माल्य के रीसाइक्लिंग का अनुबंध नवंबर 2031 तक बढ़ा दिया है। 9 मंदिरों के फूलों से धूप, वर्मीकम्पोस्ट, गुलाल और फ्लेदर बनाया जाएगा। अब तक 4500 मीट्रिक टन फूल कचरा गंगा में जाने से बचाया गया और 800 लोगों को रोजगार मिला।

हाईटेक एक्सप्रेसवे की खुली पोल! बारिश में धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

हाईटेक एक्सप्रेसवे की खुली पोल! बारिश में धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Lucknow-Kanpur Greenfield National Elevated Expressway के उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही सड़क धंसने का मामला सामने आया है। कानपुर से लखनऊ की ओर कोरारी के पास बारिश के कारण करीब 5 से 7 मीटर सड़क धंस गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

कानपुर के हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 1071 उपाधियां और 47 पदक प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान और तकनीक के माध्यम से विकसित भारत-2047 के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। समारोह में आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरण और 600 बालिकाओं का HPV टीकाकरण भी किया गया।

सीएसजेएमयू का 41वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 1.07 लाख से अधिक छात्रों को मिली डिग्री

सीएसजेएमयू का 41वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 1.07 लाख से अधिक छात्रों को मिली डिग्री

कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह में 1,07,713 विद्यार्थियों को डिग्री, 92 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 51 मेधावियों को 96 पदकों से सम्मानित किया गया। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कानपुर में 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर में 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने APK फाइल के जरिए पीड़ित के मोबाइल और बैंक खातों का एक्सेस हासिल कर करोड़ों रुपये का लेन-देन किया। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, 48 सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जांच तेज कर दी है।

यूपी में 9 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल

यूपी में 9 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 9 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रयागराज, मिर्जापुर, बलिया, अमेठी, कानपुर, आजमगढ़ और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Kanpur News: कानपुर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम तेज, महापौर ने दी 15 दिन की चेतावनी

Kanpur News: कानपुर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम तेज, महापौर ने दी 15 दिन की चेतावनी

शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने अपनी मुहिम को तेज कर दिया है। गुरुवार को महापौर प्रमिला पाण्डेय ने नगर आयुक्त और नगर निगम की टीम के साथ खुली जीप में शहर का निरीक्षण किया...

Uttar Pradesh: भाजपा से पहले संघ में होगा बड़ा बदलाव, कानपुर समेत कई प्रांतों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Uttar Pradesh: भाजपा से पहले संघ में होगा बड़ा बदलाव, कानपुर समेत कई प्रांतों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में पदाधिकारियों के कार्यकाल में बदलाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। 21 से 23 मार्च के बीच बेंगलुरु में संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से प्रांत स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे।