ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में रवि कुमार एनजी का साढ़े तीन साल का कार्यकाल कई बदलावों के लिए चर्चा में रहा। अब डॉ. बलकार सिंह नए CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में रवि कुमार एनजी का साढ़े तीन साल का कार्यकाल कई बदलावों के लिए चर्चा में रहा। अब डॉ. बलकार सिंह नए CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Noida News: बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष ने नोएडा में निरीक्षण किया। सेक्टर-94 से 135 तक यमुना पुस्ता मार्ग की सफाई, सड़क मरम्मत और धूल नियंत्रण के निर्देश दिए।
Greater Noida News:ग्रेटर नोएडा में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ। पांच प्रतियोगिताओं में युवाओं ने प्रतिभा दिखाई। यहां जानिए किसने हासिल किया पहला स्थान।
ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा 2026 की तैयारियां तेज हैं। प्राधिकरण ने 14 घाटों पर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई पूरी कर ली है। कासना समेत अन्य पूजा स्थलों पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
जेवर के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में CNH कंपनी 1,219 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है। इस परियोजना से करीब 1,200 लोगों को रोजगार मिलेगा और यूपी में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
YEIDA को पिछले पांच वित्त वर्षों में स्टाम्प ड्यूटी से 954 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला है। 2025-26 में कमाई 368.84 करोड़ रुपये रही, जबकि 2026-27 में अब तक 327.37 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व दर्ज हुआ है।
ग्रेटर नोएडा के जेवर में झांझर रोड स्थित पावर हाउस के पास पुलिस मुठभेड़ में इमरान हत्याकांड के दो वांछित आरोपी शेरू उर्फ शेर मोहम्मद और मौसीम गिरफ्तार किए गए। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं।
ग्रेटर नोएडा के पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलाकारों ने लोकगीतों के जरिए एकता और नशामुक्ति का संदेश दिया। इस दौरान कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
ग्रेटर नोएडा के भनौता गांव में प्राधिकरण ने बुलडोजर कार्रवाई कर करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया। जमीन की अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये बताई गई है। साथ ही अवैध प्लॉटिंग और विला निर्माण पर भी कार्रवाई की गई।
ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्राधिकरण ने शहर को 21 जोन में बांटकर टीमें तैनात की हैं। धूल कम करने के लिए 224 एंटी स्मॉग गन, 107 वाटर टैंकर और 11 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। खुले में कूड़ा जलाने की शिकायत कॉल सेंटर या मित्रा ऐप पर की जा सकती है।
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर 12 मोटरसाइकिलें, चार फर्जी नंबर प्लेट, मास्टर चाबी और एक अवैध चाकू बरामद किया। पुलिस के अनुसार, गिरोह दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
ग्रेटर नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत शिक्षा, सामाजिक सेवा और स्वावलंबन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों की स्वच्छता बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत कचरे के उचित निस्तारण और सफाई व्यवस्था की निगरानी पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।
गौतमबुद्धनगर के दादरी स्थित सिटी मॉल पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 240 लीटर घी और 18 किलो मिर्च पाउडर सीज किया। टीम ने घी, मिर्च पाउडर, मखाना, सरसों के तेल और अन्य खाद्य पदार्थों समेत छह नमूने जांच के लिए लिए। विभाग ने त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।
ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में गौतमबुद्धनगर पुलिस की साइबर टीम ने NCC कैडेट्स और विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। पुलिस ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर 1930 हेल्पलाइन और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने की अपील की।