अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित हेरफेर के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच दल ने अयोध्या में छह दिनों तक मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की। इस दौरान टीम ने 60 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए और कई दस्तावेजों की भी जांच की।
जांच रिपोर्ट को अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को सीलबंद लिफाफे में सौंपा गया है। लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बनी इस टीम ने 15 से 20 जून के बीच जांच प्रक्रिया पूरी की।

रिपोर्ट सरकार तक पहुंचने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। अब इस आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।