1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर – शहर को स्वच्छ करने वाली सफाई कर्मचारी के साथ हुई छेड़छाड़

कानपुर – शहर को स्वच्छ करने वाली सफाई कर्मचारी के साथ हुई छेड़छाड़

शहर को स्वच्छ करने वाली सफाई कर्मचारी भी नहीं अब सुरक्षित

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
कानपुर – शहर को स्वच्छ करने वाली सफाई कर्मचारी के साथ हुई छेड़छाड़

सूबे के योगी सरकार ने महिलाओं के सुरक्षा के लिए तमाम कड़ी व्यवस्था बनाई है ताकि महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर अंकुश लग सके. इन तमाम सुविधाओं के बाद भी उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर पूरी तरह रोक नही लग पा रहा है. जिसकी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है. वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला सफाई कर्मी के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला सफाई कर्मी के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्रता की.  जिसके बाद महिला कर्मचारी ने इस मामले में थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है और प्रसाशन से इंसाफ की गुहार लगा रही है.

 

क्या हमारी इज्जत है हमें भी न्याय चाहिए : महिला सफाई कर्मी

 

मीडिया को जानकारी देते हुए महिला सफाई कर्मी ने बताया कि वह अपना काम कर रही थी इस दौरान वहां नशे में धुत्त खड़े लड़के उससे बदतमीजी करने लगे। जब महिला सफाई कर्मी वहां से जाने लगी तो खुद को भाजपा नेता बताने वाले लड़के ने उसके साथ खींचातानी की. वहीं महिला सफाई कर्मी जैसे तैसे वहां से भाग कर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी अपने सफाई नायक एवं क्षेत्रीय पार्षद को दी। जिसके बाद महिला ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। लेकिन 24 घंटे हो जाने के बावजूद भी पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है। ना ही कोई संतोषजनक कार्रवाई हुई है।

गौरतलब है कि कानपुर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है, लेकिन उन महिला कर्मचारी जो शहर को स्वच्छ बनाने का काम करती हैं। उनके साथ छेड़छाड़ के मामले ने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...