कानपुर में यातायात माह 2026 की शुरुआत हुई। पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर दिया। अभियान के दौरान दुर्घटनाओं में 30% से अधिक कमी आने की जानकारी दी गई।
कानपुर में यातायात माह 2026 की शुरुआत हुई। पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर दिया। अभियान के दौरान दुर्घटनाओं में 30% से अधिक कमी आने की जानकारी दी गई।
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में फर्जी रजिस्ट्री मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में केडीए कर्मचारी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पुराने लंबित भूखंड मामलों में फर्जी दस्तावेजों के जरिए रजिस्ट्री कराने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस और केडीए प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
13 जुलाई से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 63 किलोमीटर लंबे और 3,600 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ से कानपुर की यात्रा केवल 30-35 मिनट में पूरी होगी। एक्सप्रेसवे पर AI आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट, 24×7 सीसीटीवी निगरानी और 15 मिनट में आपातकालीन सहायता जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कानपुर पुलिस ने CyVajra अभियान के तहत अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह दान और लोन का झांसा देकर लोगों के बैंक खातों का एक्सेस हासिल कर करोड़ों रुपये की ठगी करता था। पुलिस ने कई डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जांच आगे बढ़ा दी है।
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह में 1,07,713 विद्यार्थियों को डिग्री, 92 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 51 मेधावियों को 96 पदकों से सम्मानित किया गया। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से टाटमिल, पनकी, जुही खलवा और मरियमपुर में बनेंगे आरओबी...
कानपुर पहुंचे सीईसी बोले – प्रक्रिया पूरी होने पर देश को अपने चुनाव आयोग और मुख्य आयुक्त पर गर्व होगा...
Kanpur : कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया, जिसके तहत 9 से 14 वर्ष की 300 बालिकाओं को निःशुल्क वैक्सीन दी गई। उन्होंने इसे पुलिस परिवार और समाज के लिए स्वास्थ्य, सामाजिक एवं मानसिक सुरक्षा कवच बताया। यह अभियान पुलिस कमिश्नरेट और रीजेंसी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया।
Kanpur- कानपुर में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया। डॉ. नेमी को पद से हटाकर उनकी जगह श्रावस्ती से डॉ. उदय नाथ को नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। यह कदम प्रशासनिक टकराव, कार्यों में बाधा और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उठाया गया। जल्द ही डॉ. नेमी के खिलाफ सतर्कता
गरीबों के हित में सरकार कई योजनाएं लागू करती रहती है, ऐसी ही आयुष्मान योजना भी है जिसे केंद्र ने गरीबों के अच्छे इलाज के लिए धरातल पर लाया है। इसी संदर्भ में कानपुर के 16 प्राइवेट अस्पतालों ने आवेदन पत्र भरा था। पर जब जिलाधिकारी के आदेश पर अस्पतालों की जांच के लिए अस्पतालों में एडीएम की टीम पहुंची तो कई खामियां मिलीं।
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने भी अपने औद्योगिक क्षेत्रों में पौधरोपण किया। बता दें कि यूपीसीडा अपनी नई पहल के माध्यम से औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता के लिए औद्योगिक वन की भी स्थापना कर रहा है।
कानपुर में गंगा का जलस्तर हरदोई में गर्रा नदी में आए उफान के कारण बढ़ गया है। ऐसे में नरौरा और हरिद्वार से कम मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद भी कानपुर बैराज पर पानी का भारी दबाव पड़ रहा है।
कानपुर के आसपास जिलों में बारिश होने और नरौरा व हरिद्वार से पानी छोड़े जाने से बैराज पर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यह चेतावनी बिंदु के करीब 113.390 मीटर तक पहुंच गई हैं।
Loksabha Election 2024: कानपुर संसदीय सीट के लिए जिले कलेक्ट्रेट में भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। वहीं नमांकन में दिए गए हलफनामें में सबसे ज्यादा धनवान कानपुर नगर से कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा हैं। इनके शपथ पत्र के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 23.25 करोड़ है। वहीं अकबरपुर से सपा की ओर से प्रत्याशी राजाराम पाल की सलाना इनकम सबसे कम 5.25
Pm Modi सोमवार को गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI की महत्वपूर्ण परियोजना, 93.2 किलोमीटर रिंग रोड का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। ये रोड उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में 62 किलोमीटर, उन्नाव में 27 किलोमीटर और कानपुर देहात जिले में 4 किलोमीटर है।