Census 2027: गौतमबुद्धनगर में जनगणना-2027(Gautam Buddha Nagar Census 2027) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दरसअल, सशस्त्र बलों के प्रतिष्ठानों और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जनगणना का काम संबंधित संस्थानों के अधिकृत कर्मचारी करेंगे। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार (Collectorate Conference Hall) में अधिकारियों और कर्मचारियों को खास प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रशासन ने लोगों से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना पूरी करने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद में स्थित सशस्त्र बलों के प्रतिष्ठानों (Armed Forces Establishments) और ऐसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में जनगणना की जिम्मेदारी संबंधित प्रतिष्ठानों के अधिकृत कर्मचारियों को सौंपी गई है, जहां सामान्य नागरिक प्रगणकों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। बता दें इन खास क्षेत्रों में संबंधित संस्थानों के अधिकृत कार्मिक अपने प्रतिष्ठानों के अंतर्गत जनगणना से जुड़े आंकड़े एकत्र करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सुरक्षा और प्रवेश संबंधी प्रतिबंधों के बावजूद जनगणना का काम व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके।
इस संबंध में 17 नवंबर 2026 को गौतमबुद्धनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित प्रतिष्ठानों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी अजीत सिंह ने की।
बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय की ओर से उप निदेशक अभिमन्यु सिंह ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जनगणना की प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने की जानकारी विस्तार से दी गई। जिसमें प्रशासन का कहना है कि इस विशेष व्यवस्था से सशस्त्र बलों के प्रतिष्ठानों और प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी जनगणना का काम आसानी से पूरा किया जा सकेगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले का कोई भी क्षेत्र या व्यक्ति जनगणना से वंचित न रहे।
जिला जनगणना अधिकारी अजीत सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 30 नवंबर 2026 तक भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल (census.gov.in) पर जाकर अपनी और अपने परिवार की स्वगणना (Self Enumeration) जरूर पूरी करें। जिसमें उन्होंने कहा कि जनगणना अभियान में आम नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। लोगों के सहयोग से जिले में शत-प्रतिशत जनगणना कवरेज सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के उप निदेशक अभिमन्यु सिंह, जिला प्रभारी जनगणना प्रदीप कुमार और उत्कर्ष पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: नोएडा समेत तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी तैयारी शुरू, सेक्टर अधिकारियों को मिले आदेश