1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन की अपील, ऑनलाइन करें स्व-गणना

जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन की अपील, ऑनलाइन करें स्व-गणना

जनगणना 2027 के तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्व-गणना करें। प्रशासन ने मीडिया कर्मियों और आम नागरिकों से अभियान में भाग लेने की अपील की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन की अपील, ऑनलाइन करें स्व-गणना

Census 2027: भारत की जनगणना 2027 India (Census 2027) को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से विशेष जन-जागरूकता अभियान (Special Public Awareness Campaign) चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम नागरिकों के साथ-साथ मीडिया कर्मियों से भी स्व-गणना (Self Enumeration) में भाग लेने की अपील की गई है। जनपद प्रशासन ने पत्रकारों से अनुरोध किया है कि वे खुद स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करें और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।

16 से 30 नवंबर तक मिलेगी स्व-गणना की सुविधा

प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

इसके लिए भारत सरकार ने आधिकारिक पोर्टल (census.gov.in) उपलब्ध कराया है। इच्छुक नागरिक इस वेबसाइट पर जाकर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसका मुख्या उद्देश्य जनगणना अभियान में लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करना और जागरूकता बढ़ाना है।

मीडिया कर्मियों से खुद स्व-गणना करने की अपील

जनपद के सम्मानित पत्रकारों से विशेष रूप से अपील की गई है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें। प्रशासन का मानना है कि मीडिया की सक्रिय भागीदारी से जनगणना 2027 के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। पत्रकार अपने समाचार पत्रों, न्यूज पोर्टल, टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

स्व-गणना के बाद यहां भेजें फोटो

प्रशासन ने पत्रकारों से अनुरोध किया है कि ऑनलाइन स्व-गणना (Online Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनी फोटो सहायक निदेशक सूचना के व्हाट्सएप नंबर 9918966505 पर भेजें। इससे जनपद स्तर पर अभियान की प्रगति और लोगों की सहभागिता को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

जनगणना 2027 में भागीदारी क्यों है जरूरी

जनगणना देश की आबादी, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाने का एक राष्ट्रीय अभियान है। इन आंकड़ों का उपयोग भविष्य की सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और नीतियों के निर्माण में किया जाता है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में जिम्मेदारी के साथ भाग लें और जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

ये भी पढ़ें: गौतमबुद्धनगर में जनगणना-2027 की तैयारियां हुई शुरू

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...