1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी का सेवा भाव, जनता दर्शन के बाद पहुंचे गौशाला

सीएम योगी का सेवा भाव, जनता दर्शन के बाद पहुंचे गौशाला

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ और चारा खिलाया। यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
सीएम योगी का सेवा भाव, जनता दर्शन के बाद पहुंचे गौशाला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा जनसेवा और गौसेवा के संदेश के साथ देखने को मिला। बता दें मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी आदेश भी दिए। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित गौशाला पहुंचकर गायों की सेवा की और उन्हें अपने हाथों से गुड़ और चारा खिलाया।

गोरखनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह अपने पारंपरिक कार्यक्रम के तहत सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने जनता दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण करने के आदेश दिए। जिसमें उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सरकार की प्राथमिकता जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना और उनकी शिकायतों का उचित समाधान करना है।

सीएम योगी का सेवा भाव

गौशाला पहुंचकर की गौसेवा

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर स्थित गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गायों और गोवंश को अपने हाथों से गुड़ और हरा चारा खिलाया। मुख्यमंत्री ने गायों को दुलार किया और गौशाला में गोवंश के रखरखाव और देखभाल की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गौसेवा के प्रति खास लगाव रहा है। वह अक्सर गोरखपुर प्रवास के दौरान मंदिर की गौशाला पहुंचकर गायों की सेवा करते हैं। उनका मानना है कि गौवंश का संरक्षण और संवर्धन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जनसेवा और संवेदनशीलता का दिया संदेश

मुख्यमंत्री की इन गतिविधियों में जनसेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों की झलक देखने को मिली। एक ओर उन्होंने जनता दर्शन के जरिए आम लोगों की समस्याएं सुनीं, वहीं दूसरी ओर गौशाला पहुंचकर गौवंश के संरक्षण का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें: गौतमबुद्धनगर में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...