गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने इलाज, जमीन, प्रशासन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने गौ सेवा की और एक दिव्यांग फरियादी को इलाज का भरोसा भी दिलाया।
