1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. सीएम योगी ने झांसी को दी करोड़ों की सौगात, हॉकी में भी आजमाए हाथ

सीएम योगी ने झांसी को दी करोड़ों की सौगात, हॉकी में भी आजमाए हाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर झांसी पहुंचे। जहां उन्होंने ध्यानचंद स्टेडियम में कार्यक्रम को संबंधोति किया। इस दौरान सीएम योगी ने झांसी में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाने की बात कही। इस मौके पर सीएम ने झांसी में 2009 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने हॉकी स्टिक से गोल भी दागे।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
सीएम योगी ने झांसी को दी करोड़ों की सौगात, हॉकी में भी आजमाए हाथ

झांसीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर झांसी पहुंचे। जहां उन्होंने ध्यानचंद स्टेडियम में कार्यक्रम को संबंधोति किया। इस दौरान सीएम योगी ने झांसी में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाने की बात कही। इस मौके पर सीएम ने झांसी में 2009 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम योगी ने मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि हॉकी में 1928,1932 और 1936 में तीन-तीन गोल्ड मेडल दिलाने वाले हॉकी के यह महान जादू गर न सिर्फ एक उत्कृष्ट खिलाड़ी थे, बल्कि भारत माता के प्रति अपार सम्मान और श्रद्धा का भाव उनके मन में था। 1936 में जब भारत ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, तब जर्मनी के चांसलर ने उन्हें जर्मनी की नागरिकता और कर्नल की उपाधि ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं जैसा भी हूं, भारत के लिए खेलता हूं और उन्होंने एक झटके में इस प्रस्ताव को ठुकराकर भारत के प्रति अपने उद्गार को व्यक्त किया। यह कहते हुए गौरव की अनुभूति हो रही है कि बुंदेलखंड की धरती ऐसे वीर और वीरांगनाओं की धरती रही है। महारानी लक्ष्मीबाई के नाम से आज भी हर वीरांगना, वीर अपने आपको गौरवान्वित करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झांसी को औद्योगिक हब के रुप में विकसित किया जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के जरिए यहां पर कंपनियां उद्योग लगाएंगी। इससे यहां रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। सीएम योगी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विकास तेज गति से हो रहा है। ऐसे क्षेत्रों का भी विकास हुआ है जो कई दशकों से पिछड़े थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा की खास व्यवस्था की गई थी। बता दें कि मुख्यमंत्री का झांसी के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने आज झांसी में 18वीं बार दौरा किया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का काफिला मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की ओर रवाना हुआ। जहां उन्होंने नए अंदाज में हॉकी में हाथ आजमाए। इस दौरान उन्होंने हॉकी स्टिक से गोल भी दागे। मुख्यमंत्री का निराला अंदाज देख स्टेडियम में मौजूद भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। मुख्यमंत्री यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि ध्यानचंद की जयंती पर हर साल भारत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...