1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें

अन्य खबरें (Other News in Hindi)

मॉनसून फेस्टिवल-2026 में दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सांस्कृतिक परेड का शुभारंभ

मॉनसून फेस्टिवल-2026 में दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सांस्कृतिक परेड का शुभारंभ

दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में आयोजित मॉनसून फेस्टिवल-2026 के तहत भव्य सांस्कृतिक परेड का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। शिव तांडव, गुजराती गरबा और छत्रपति शिवाजी महाराज की थीम पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। फेस्टिवल 30 अगस्त 2026 तक चलेगा।

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 350 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 350 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट

रक्षाबंधन से पहले गौतमबुद्धनगर के लखनावली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 350 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा। नमूना जांच के लिए भेजने के बाद शेष पनीर को जब्त कर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की मदद से नष्ट कराया गया। त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है।

9,500 जिंदगियों के लिए उम्मीद बना कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक, चौथे स्थापना दिवस पर पत्रकार हुए सम्मानित

9,500 जिंदगियों के लिए उम्मीद बना कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक, चौथे स्थापना दिवस पर पत्रकार हुए सम्मानित

कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक का चौथा स्थापना दिवस सेवा और सम्मान के साथ मनाया गया। संचालक राजीव तिवारी के अनुसार, करीब तीन वर्षों में लगभग 9,500 जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराने में मदद की गई। कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित करने के साथ लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की गई।

मथुरा-वृंदावन में ‘गंदगी छोड़ो आंदोलन’ का आह्वान, 50 सफाई मित्र सम्मानित

मथुरा-वृंदावन में ‘गंदगी छोड़ो आंदोलन’ का आह्वान, 50 सफाई मित्र सम्मानित

मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर ‘गंदगी छोड़ो आंदोलन’ का आह्वान किया। वार्ड संख्या 49 के डैंपियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 49 और 35 के 50 सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।

नगर निगम और फूल का करार 2031 तक बढ़ा, 9 मंदिरों के फूलों के कचरे से बनेगी धूप और फ्लेदर

नगर निगम और फूल का करार 2031 तक बढ़ा, 9 मंदिरों के फूलों के कचरे से बनेगी धूप और फ्लेदर

कानपुर नगर निगम ने फूल (Phool) कंपनी के साथ मंदिरों के निर्माल्य के रीसाइक्लिंग का अनुबंध नवंबर 2031 तक बढ़ा दिया है। 9 मंदिरों के फूलों से धूप, वर्मीकम्पोस्ट, गुलाल और फ्लेदर बनाया जाएगा। अब तक 4500 मीट्रिक टन फूल कचरा गंगा में जाने से बचाया गया और 800 लोगों को रोजगार मिला।

लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षोत्सव में 1.25 लाख विद्यार्थियों को उपाधियां, राज्यपाल ने डिजिलॉकर और HPV जागरूकता पर दिया जोर

लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षोत्सव में 1.25 लाख विद्यार्थियों को उपाधियां, राज्यपाल ने डिजिलॉकर और HPV जागरूकता पर दिया जोर

लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षोत्सव में 1.25 लाख विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डिजिलॉकर, HPV टीकाकरण, छात्राओं की उत्कृष्ट उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय प्रवेश और शिक्षा सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

सीएम योगी का अधिवक्ताओं को संदेश: न्यायपालिका पर सवाल उठाने की साजिशों से रहें सतर्क

सीएम योगी का अधिवक्ताओं को संदेश: न्यायपालिका पर सवाल उठाने की साजिशों से रहें सतर्क

गोरखपुर में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं को सम्मानित किया और कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ साजिशें हो रही हैं, ऐसे समय में अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निर्माणाधीन परियोजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई, समयबद्ध कार्य और परिसंपत्तियों के रखरखाव को लेकर सख्त निर्देश दिए

जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने DM से लगाई गुहार, नाला निर्माण की मांग

जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने DM से लगाई गुहार, नाला निर्माण की मांग

फतेहपुर के कासिमपुर आम्बापुर गांव में बारिश के पानी और दूषित जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

नोएडा में बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी; सड़कों पर लगा जाम

नोएडा में बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी; सड़कों पर लगा जाम

नोएडा में हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आगे भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सुबह की इस तेज बारिश के कारण कई मुख्य मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

गोरखपुर में गरीब परिवारों के लिए राहत, जीडीए के कल्याण मंडपम में ₹11,000 में होगी शादी

गोरखपुर में गरीब परिवारों के लिए राहत, जीडीए के कल्याण मंडपम में ₹11,000 में होगी शादी

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के कल्याण मंडपम गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कम खर्च में शादी और सामाजिक कार्यक्रमों का बेहतर विकल्प बन रहे हैं। पात्र परिवारों के लिए बुकिंग शुल्क ₹11,000 तय किया गया है।

बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, 52 बाढ़ चौकियां और 24 शरणालय होंगे सक्रिय

बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, 52 बाढ़ चौकियां और 24 शरणालय होंगे सक्रिय

फर्रुखाबाद में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने 52 बाढ़ चौकियां, 24 शरणालय, 191 नावें और 53 गोताखोरों की तैनाती की तैयारी की है। मानसून से पहले मेगा मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई।

खारे पानी से मिलेगी राहत! एटा के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का जल शक्ति मंत्री ने किया निरीक्षण

खारे पानी से मिलेगी राहत! एटा के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का जल शक्ति मंत्री ने किया निरीक्षण

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने एटा के बडेरा स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। परियोजना पूरी होने पर आगरा, फिरोजाबाद और एटा के 1682 गांवों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।

अयोध्या एयरपोर्ट पर 15 जून को मनाया जाएगा यात्री सुविधा दिवस

अयोध्या एयरपोर्ट पर 15 जून को मनाया जाएगा यात्री सुविधा दिवस

अयोध्या एयरपोर्ट पर 15 जून को ‘यात्री सुविधा दिवस’ मनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों के स्वागत, स्वास्थ्य शिविर, पौध वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान सुरक्षा और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एयरपोर्ट प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवाएं और यादगार अनुभव प्रदान करना है।

बिजली बिलों में 10% अतिरिक्त सरचार्ज पर मंत्री नाराज, ए.के. शर्मा का UPPCL चेयरमैन पर बड़ा हमला

बिजली बिलों में 10% अतिरिक्त सरचार्ज पर मंत्री नाराज, ए.के. शर्मा का UPPCL चेयरमैन पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने UPPCL चेयरमैन आशीष गोयल को पत्र लिखकर बिजली बिलों में 10% FPPAS सरचार्ज लगाने और विभागीय फैसलों में उन्हें विश्वास में न लेने पर नाराजगी जताई है।