1. हिन्दी समाचार
  2. नोएडा खबरें

नोएडा खबरें (Noida News in Hindi)

यमुना प्राधिकरण ने 5 कंपनियों को आवंटित की 16.5 एकड़ जमीन, 440 करोड़ से अधिक निवेश का प्रस्ताव

यमुना प्राधिकरण ने 5 कंपनियों को आवंटित की 16.5 एकड़ जमीन, 440 करोड़ से अधिक निवेश का प्रस्ताव

यमुना प्राधिकरण ने पांच कंपनियों को कुल 16.5 एकड़ औद्योगिक जमीन आवंटित की है। इन परियोजनाओं में करीब 440.15 करोड़ रुपये निवेश और 4,300 रोजगार प्रस्तावित हैं। सेक्टर-8D और सेक्टर-29 में पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट से जुड़ी इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, 18 का ड्रॉ और 40 का सीधा आवंटन

सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, 18 का ड्रॉ और 40 का सीधा आवंटन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सैनी गांव के 39 किसानों को 6 प्रतिशत आबादी कोटे के तहत 58 आवासीय भूखंड आवंटित किए। इनमें 18 भूखंडों का किसानों की मौजूदगी में ड्रॉ हुआ, जबकि 40 भूखंड सीधे आवंटित किए गए। प्राधिकरण ने अन्य गांवों के पात्र किसानों के लंबित भूखंड भी जल्द आवंटित करने की बात कही।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, गर्भवती महिलाओं और टीबी मरीजों पर विशेष फोकस

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, गर्भवती महिलाओं और टीबी मरीजों पर विशेष फोकस

गौतमबुद्धनगर में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की समीक्षा की गई। गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने, टीबी मरीजों की निगरानी, एचपीवी टीकाकरण, टेलीमेडिसिन, दवाओं और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ग्रेटर नोएडा में 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

ग्रेटर नोएडा में 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित 44 गांवों के किसानों ने शेष 4 प्रतिशत आवासीय भूखंड की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। 2 अक्टूबर से गांवों में पैदल मार्च और जनसंपर्क अभियान शुरू होगा, जबकि 22 अक्टूबर से प्राधिकरण कार्यालय पर सत्याग्रह प्रस्तावित है।

सर्दियों से पहले ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर सख्ती, निर्माण स्थलों और कचरे पर बढ़ेगी निगरानी

सर्दियों से पहले ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर सख्ती, निर्माण स्थलों और कचरे पर बढ़ेगी निगरानी

सर्दियों से पहले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण स्थलों, सड़कों, कचरा और C&D वेस्ट पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है। खुले में कचरा जलाने और निर्माण नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना, एफआईआर और सीलिंग जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

कबाड़ी और कचरा बीनने वाले श्रमिकों को कचरा न जलाने के प्रति किया जागरूक

कबाड़ी और कचरा बीनने वाले श्रमिकों को कचरा न जलाने के प्रति किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण और फीडबैक फाउंडेशन ने कबाड़ी एवं कचरा बीनने वाले श्रमिकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया। उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, कचरे के उचित निस्तारण और प्लास्टिक समेत अन्य कचरा नहीं जलाने के लिए जागरूक किया गया।

यूपीआईटीएस-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पवेलियन और स्टॉल हुए सम्मानित

यूपीआईटीएस-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पवेलियन और स्टॉल हुए सम्मानित

यूपीआईटीएस-2026 के समापन समारोह में विभिन्न हॉलों के उत्कृष्ट पवेलियन और स्टॉल को सम्मानित किया गया। सरकारी विभागों, औद्योगिक संस्थानों, बैंकों, निजी कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ आयोजन को सफल बनाने वाली टीमों को भी पुरस्कार दिए गए।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाया काशी का स्वाद, लौंगलता और इमरती की जमकर बिक्री

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाया काशी का स्वाद, लौंगलता और इमरती की जमकर बिक्री

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में यूपी के पारंपरिक खानपान की जमकर चर्चा हो रही है। काशी की लौंगलता की 100 किलो से अधिक, जौनपुर की इमरती की करीब 100 किलो और चंदौली के काला चावल की करीब 75 किलो बिक्री हुई। बनारसी पान का लाइव काउंटर भी देशी-विदेशी आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना है।

यूपी की औद्योगिक पहचान में बदलाव, रक्षा उत्पादन और एक्सप्रेसवे का किया जिक्र

यूपी की औद्योगिक पहचान में बदलाव, रक्षा उत्पादन और एक्सप्रेसवे का किया जिक्र

यूपीआईटीएस-2026 के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते औद्योगिक और रक्षा उत्पादन, बेहतर कनेक्टिविटी तथा ओडीओपी उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने एमएसएमई, निर्यात और वैकल्पिक ऊर्जा को प्रदेश की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में युवाओं को दिखे करियर के नए विकल्प

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में युवाओं को दिखे करियर के नए विकल्प

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कारोबार और निवेश के साथ युवाओं को करियर व कौशल विकास के विभिन्न अवसरों की जानकारी मिली। 160 से अधिक विश्वविद्यालयों, बैंकों और कंपनियों ने भाग लिया। बैंकिंग, इंश्योरेंस, मेडिकल, फार्मा, शिक्षा और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म जैसे क्षेत्रों में युवाओं को करियर विकल्पों और पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।

यूपीआईटीएस-2026 में मत्स्य विभाग को मिले 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

यूपीआईटीएस-2026 में मत्स्य विभाग को मिले 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

यूपीआईटीएस-2026 में उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग को कुल 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें 509.20 करोड़ रुपये कोल्ड चेन, 51 करोड़ फीड मिल, 13.80 करोड़ मत्स्य पालन, 6.20 करोड़ हैचरी व बीज उत्पादन और 20 करोड़ रुपये वैल्यू एडिशन व निर्यात क्षेत्र से जुड़े हैं।

यूपीआईटीएस 2026 में 4,400 एमओयू, 15,500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार का अनुमान

यूपीआईटीएस 2026 में 4,400 एमओयू, 15,500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार का अनुमान

यूपीआईटीएस 2026 के पांच दिवसीय आयोजन में करीब 6,500 करोड़ रुपये के 4,400 एमओयू हुए, जबकि लगभग 15,500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार का अनुमान लगाया गया। ट्रेड शो में 41,500 से अधिक बी2बी बैठकें हुईं और करीब 5.99 लाख दर्शक व बिजनेस बायर्स पहुंचे। छह देशों की भागीदारी और ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय कारोबारी मंच दिया।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गन्ने की चार नई उन्नत किस्मों का प्रदर्शन, किसानों को मिलेगा फायदा

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गन्ने की चार नई उन्नत किस्मों का प्रदर्शन, किसानों को मिलेगा फायदा

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान गन्ने की चार नई उन्नत किस्मों का प्रदर्शन किया गया। UPCSR द्वारा विकसित इन किस्मों की संभावित उत्पादकता 90 से 100 टन प्रति हेक्टेयर बताई गई है। इनमें रेड रॉट के प्रति प्रतिरोधी प्रवृत्ति, बेहतर अंकुरण और अच्छी पेड़ी क्षमता जैसी विशेषताएं बताई गई हैं।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुष विभाग के स्टॉल को मिला ‘बेस्ट डिस्प्ले स्टैंड’ अवॉर्ड

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुष विभाग के स्टॉल को मिला ‘बेस्ट डिस्प्ले स्टैंड’ अवॉर्ड

ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में उत्तर प्रदेश आयुष विभाग के स्टॉल को ‘बेस्ट डिस्प्ले स्टैंड’ का पुरस्कार मिला। स्टॉल पर आयुर्वेद, योग, पंचकर्म, स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान और वेलनेस टूरिज्म से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की गई। चिकित्सकों ने आगंतुकों को नाड़ी परीक्षण और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया।

नोएडा के राम अस्पताल में मनमानी बिल बढ़ाने के आरोपों के बीच महिला मरीज की जान गई

नोएडा के राम अस्पताल में मनमानी बिल बढ़ाने के आरोपों के बीच महिला मरीज की जान गई

सासाराम में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पूर्व विधायक ललन पासवान ने रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।