1. हिन्दी समाचार
  2. नोएडा
  3. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का दिखा ममतामयी रूप; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बच्चों को दुलारा

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का दिखा ममतामयी रूप; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बच्चों को दुलारा

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा के सेक्टर 63 स्थित छिजारसी समेत अन्य कई कालोनियों का दौरा किया। इस दौरान डीसीपी, एडीसीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का दिखा ममतामयी रूप; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बच्चों को दुलारा

पहाड़ों में मानसूनी बारिश से नदियां ऊफान पर हैं। जिससे नदी के किनारे बसे गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नोएडा में भी यमुना और हिंडन नदी ऊफान पर हैं। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने हिंडन नदी से लगे छिजारसी गांव का दौरा किया। जहां उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की। इस दौरान उनका एक ऐसा रूप दिखा जिससे सभी अचंभित हो गए।

दरअसल, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का एक मां के तौर पर ममता का रूप दिखा। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित बच्चों को दुलार किया। इसके साथ ही उन्होंने एक बच्चे को गोद में लेकर प्यार भी किया। उनके इस ममतामयी रूप को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने हिंडन नदी पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। मंगलवार को हिंडन नदी एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा के सेक्टर 63 स्थित छिजारसी समेत अन्य कई कालोनियों का दौरा किया। इस दौरान डीसीपी, एडीसीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने राहत शिविर में पहुंचकर लोगों का हाल जाना। इसी दौरान उन्होंने बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया। लक्ष्मी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को शिविर में रहने वाले लोगों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से धैर्य और समन्वय बनाए रखने की अपील की।

जिलाधिकारी मनीष वर्मा का भी निर्देश है कि यमुना एवं हिंडन नदी से लगे क्षेत्रों के गांवों में निरंतर भ्रमण कर स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखी जाए। जहां भी जलभराव की स्थिति बनती है, वहां से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और उनको सभी मूलभूत सुविधाएं, खानपान तथा स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराया जाए।

नोएडा से संवाददाता यूनुस आलम की रिपोर्ट।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...