1. हिन्दी समाचार
  2. नोएडा खबरें

नोएडा खबरें (Noida News in Hindi)

40 साल के कंसेशन पर विकसित हो रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 7 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य

40 साल के कंसेशन पर विकसित हो रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 7 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 40 साल के कंसेशन पीरियड के तहत विकसित किया जा रहा है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को इसके निर्माण, विकास और संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। मास्टर प्लान के तहत एयरपोर्ट की क्षमता भविष्य में सालाना 7 करोड़ से अधिक यात्रियों तक बढ़ाने का लक्ष्य है। परियोजना में आधुनिक तकनीक, बेहतर यात्री सुविधाओं और नेट जीरो एमिशन पर भी जोर दिया जा रहा है।

विदेशी सिविल सेवकों ने समझी गौतमबुद्धनगर की प्रशासनिक व्यवस्था, ई-गवर्नेंस और विकास मॉडल पर हुई चर्चा

विदेशी सिविल सेवकों ने समझी गौतमबुद्धनगर की प्रशासनिक व्यवस्था, ई-गवर्नेंस और विकास मॉडल पर हुई चर्चा

गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक दौरे पर पहुंचे 40 सदस्यीय विदेशी सिविल सेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, ई-गवर्नेंस, विकास मॉडल और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नरेट, विकास प्राधिकरणों और डिजिटल शिकायत निवारण व्यवस्था के बारे में भी प्रतिनिधिमंडल को बताया। दौरे के अंत में सदस्यों को ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के तहत तैयार स्थानीय उत्पाद भेंट किए गए।

स्विस राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन मंगलवार को करीब 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट के एटीसी टावर, टर्मिनल, बोर्डिंग गेट, एप्रन और अन्य आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नोएडा में पेड़ों को कीटों से बचाने का अभियान, सड़क किनारे लगे पेड़ों पर दवा का छिड़काव

नोएडा में पेड़ों को कीटों से बचाने का अभियान, सड़क किनारे लगे पेड़ों पर दवा का छिड़काव

नोएडा प्राधिकरण ने शहर के पेड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। सड़क किनारे और ग्रीन बेल्ट में लगे प्रभावित व संवेदनशील पेड़ों की पहचान कर उन पर कीट नियंत्रण दवा का छिड़काव किया जा रहा है। प्राधिकरण का लक्ष्य शहर की हरियाली को सुरक्षित और पेड़ों को स्वस्थ बनाए रखना है।

ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ी राहत, 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर का रास्ता साफ

ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ी राहत, 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर का रास्ता साफ

ग्रेटर नोएडा में वर्ष 2002 से 2013 के बीच खरीदी या अधिग्रहित जमीन के उन पात्र किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जिन्हें पहले इसका लाभ नहीं मिल पाया था। शासन के निर्देश के बाद करीब 4500 किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है और प्राधिकरण 500 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त मुआवजा वितरित कर सकता है।

न्यू नोएडा के लिए जमीन खरीद की तैयारी तेज, 37 गांवों में लगेंगे कैंप; सैटेलाइट से होगी निगरानी

न्यू नोएडा के लिए जमीन खरीद की तैयारी तेज, 37 गांवों में लगेंगे कैंप; सैटेलाइट से होगी निगरानी

न्यू नोएडा यानी DNGIR के पहले चरण में शामिल 37 गांवों में जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू हो रही है। किसानों से सहमति के आधार पर जमीन लेने के लिए कैंप लगाए जाएंगे और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए परियोजना क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर नजर रखी जाएगी।

जेवर एयरपोर्ट जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, सुबह 7 से रात 10 बजे तक रहेगा डायवर्जन

जेवर एयरपोर्ट जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, सुबह 7 से रात 10 बजे तक रहेगा डायवर्जन

जेवर एयरपोर्ट पर 6 अक्टूबर को वीआईपी कार्यक्रम के चलते गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक मालवाहक वाहनों के रूट में बदलाव रहेगा।

Noida Skywalk: सेक्टर-51 और 52 मेट्रो के बीच शुरू हुआ AC स्काईवॉक, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Noida Skywalk: सेक्टर-51 और 52 मेट्रो के बीच शुरू हुआ AC स्काईवॉक, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

नोएडा में सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन के बीच 460 मीटर लंबे वातानुकूलित स्काईवॉक की शुरुआत हुई। करीब 37 करोड़ की लागत से बने स्काईवॉक में ट्रैवलेटर, लिफ्ट और सुरक्षा सुविधाएं हैं।

नोएडा की स्पायरा बिल्डिंग में युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

नोएडा की स्पायरा बिल्डिंग में युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग में 3 अक्टूबर को एक युवक की मौत हो गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

नोएडा में AI से मिलेगी ट्रैफिक जाम की जानकारी, Google Maps से जोड़ा जाएगा सिस्टम

नोएडा में AI से मिलेगी ट्रैफिक जाम की जानकारी, Google Maps से जोड़ा जाएगा सिस्टम

नोएडा में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए AI आधारित सिस्टम तैयार करने की योजना है। इसे Google Maps और मौजूदा ISTMS से जोड़कर रियल टाइम के साथ पुराने ट्रैफिक डेटा का विश्लेषण किया जाएगा। इससे जाम वाले स्थानों, समय और संभावित कारणों की पहचान कर ट्रैफिक प्रबंधन की योजना बनाने में मदद मिल सकती है।

कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने याद किए महापुरुषों के विचार

कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने याद किए महापुरुषों के विचार

गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। एडीएम अजीत कुमार सिंह समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विचार गोष्ठी में सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया।

गांधी जयंती पर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान

गांधी जयंती पर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। सड़कों, नालियों, निर्माण स्थलों और खाली जगहों की सफाई के साथ कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। अभियान की निगरानी के लिए ईस्ट और वेस्ट क्षेत्र में दो नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, अधिकारियों ने किया नमन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, अधिकारियों ने किया नमन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों-कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

नोएडा में यमुना सफाई का एक्शन प्लान तैयार, 24 STP से नालों का पानी होगा साफ

नोएडा में यमुना सफाई का एक्शन प्लान तैयार, 24 STP से नालों का पानी होगा साफ

नोएडा में यमुना के करीब 17 किमी क्षेत्र को प्रदूषण से बचाने के लिए प्राधिकरण ने एक्शन प्लान तैयार किया है। योजना के तहत नालों पर 24 एसटीपी लगाए जाने हैं, जिनमें आठ पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। प्रस्तावित एसटीपी में से पांच की DPR की जांच IIT दिल्ली कर रहा है।

ग्रेटर नोएडा में 104 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

ग्रेटर नोएडा में 104 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय, औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट समेत बुनियादी सुविधाओं से जुड़े 30 विकास कार्यों के लिए 104 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा।