Up State Women Commission News in Hindi

अपर्णा यादव ने गौतमबुद्धनगर की जिला जेल और अपना घर आश्रम का किया निरीक्षण

अपर्णा यादव ने गौतमबुद्धनगर की जिला जेल और अपना घर आश्रम का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने गौतमबुद्धनगर की जिला जेल और नोएडा स्थित अपना घर आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों और मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं से बातचीत कर सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यकाल बढ़ने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने सीएम योगी से की मुलाकात, आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

कार्यकाल बढ़ने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने सीएम योगी से की मुलाकात, आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कार्यकाल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के साथ आयोग की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

यूपी राज्य महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक में जनसुनवाई और महिला संस्थानों के निरीक्षण की हुई समीक्षा

यूपी राज्य महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक में जनसुनवाई और महिला संस्थानों के निरीक्षण की हुई समीक्षा

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिला जनसुनवाई, वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय, महिला बंदीगृह और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निरीक्षण की समीक्षा की गई तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, बदहाली पर जताई नाराजगी

महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, बदहाली पर जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान एक दिवसीय दौरे पर इटावा पहुँचीं, जहाँ उन्होंने जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया