लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और चारू चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बैठक में आयोग के पदाधिकारियों द्वारा पिछले माह प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित महिला जनसुनवाई, वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय, महिला बंदीगृह और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सामने आए मामलों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।
आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने महिला सुरक्षा, कल्याण और संस्थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए आगामी माह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और निरीक्षण अभियानों की रूपरेखा पर भी चर्चा की।बैठक के अंत में सदस्य सचिव रेणु तिवारी ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, चारू चौधरी सहित सदस्य हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, गीता बिंद, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पांडेय, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाही, एकता सिंह, प्रतिभा कुशवाहा, रेनू गौड़ समेत अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।