योगी सरकार ने सोमवार को अपना 8वां बजट सदन में पेश कर दिया है। चुनावी साल होने के चलते सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। 7 लाख 36 हजार करोड़ का बजट-24 अब तक का यूपी का सबसे बड़ा बजट है। बता दें कि यूपी का पिछला बजट 6 लाख 90 हजार करोड़ का था।
योगी सरकार ने सोमवार को अपना 8वां बजट सदन में पेश कर दिया है। चुनावी साल होने के चलते सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। 7 लाख 36 हजार करोड़ का बजट-24 अब तक का यूपी का सबसे बड़ा बजट है। बता दें कि यूपी का पिछला बजट 6 लाख 90 हजार करोड़ का था।
गोरखपुर में स्थित सैनिक स्कूल के क्रियान्वयन के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में चार करोड़ रुपये का प्रावधान कर इस सत्र से पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में कदम बढ़ा लिए हैं। आपको बता दें कि सैनिक स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। वहीं जो भी काम शेष हैं, उन्हें इसी महीने में पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ ने बताया कि फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। जिनसे 1.10 करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर मिलेंगे। ऐसे में जरूरी है कि सभी आईटीआई, पॉलिटेक्निक जैसे संस्थान इंडस्ट्री की मांग को समझकर, उसके अनुरूप ट्रेड व पाठ्यक्रम की रूपरेखा को बनाया जाएगा।
कीठम झील में मछलियों की मौत की जांच के संबंध में लखनऊ से रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज की टीम दो दिन में आगरा पहुँच गई है। वहीं रिपोर्ट आने के बाद वन विभाग नीरी के साथ मिलकर कीठम में साफ पानी की सप्लाई के लिए प्रोजेक्ट बनाएगा। आपको बता दें कि दो दिन पहले कीठम झील में सैंकड़ों मछलियां गंदे और दूषित पानी के कारण मरी अवस्था में तैरती हुई
लखनऊ में 500 करोड़ से बनने वाला 880 बेड का नया सुपर स्पेशलिटी कमांड हॉस्पिटल अगले 2 साल के भीतर तैयार होने का अनुमान है। लखनऊ कैंट के 35 एकड़ में बनने वाले इस हॉस्पिटल का कंस्ट्रक्शन टेंडर MES(Military Engineer Services) से पास होने के बाद अब तेजी से काम शुरू करने की तैयारी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में दौरा करने वाले हैं। फिलहाल इस दौरे पर अभी कोई आधिकारिक मोहर नहीं लगी है, लेकिन यह कयास लगाया जा रहा है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में 10 तारीख से पहले ही सीएम अलीगढ़ का दौरा करेंगे।
गौ माता की रक्षा के लिए और राष्ट्र माता के आसान पर विराजित कराने के संकल्प को लेकर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का रामा गौ मंगल प्रवेश शुक्रवार को माघ मेले शिविर से शुरू हो गया है। ऐसे में साधु-संतों ने भव्य पेशवाई निकाली है। जिसमें बड़ी संख्या में संत महात्माओं और अनुयायी सम्मिलित हुए।
मेरठ नगर निगम ने नाला सफाई और नाला निर्माण को लेकर बड़े-बड़े दावे किए लेकिन यह दावे धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। अभी भी नालों में सिल्वटे हैं और गंदगी के ढेर नालों में भटे पड़े हैं। आपको बता दें कि इन खतरनाक नालों से अभी तक कई मासूमों की जान भी जा चुकी है। लेकिन मेरठ नगर निगम है कि ध्यान देने को तैयार नहीं है। आपको
विधानसभा सत्र 2024 के कारण शुक्रवार यानी आज से विधानसभा के ओर जाने वाले रास्तों के रूटों को डायवर्ट/परिवर्तन कर दिया गया है। वहीं इस सत्र को देखते हुए विधानसभा के आस-पास की गतिविधियों की सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंसूबों पर पानी फेरने का काम कर रहा है। जिसके कारण राज्य में स्वास्थ्य विभाग के दावे पूरी तरह फेल होते नजर आ रहे हैं। वहीं लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में विभाग नाकाम साबित दिख रहा है।
आगरा नगर निगम के अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था पर अपनी आंखें बंद कर चुके हैं।आपको बता दें कि "यूपी की बात" की टीम शहर के अलग-अलग वार्डों में जाकर साफ सफाई का मुआयना कर रही है। जिसमें स्वच्छता के मामले में नगर निगम के हर वादे हर जगह फेल नजर आये हैं। आज हालात ये हो चुके हैं कि ताज नगरी आगरा के कई वार्डों में गंदगी का अंबार
बरेली में इज्जतनगर रेलवे मंडल के दो ट्रेनों को लेकर आदेश जारी किया गया है कि ये स्पेशल ट्रेने 30 अप्रैल तक टनकपुर-मथुरा के बीच चलती रहेंगी। यह सुविधा रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए की गयी है। जबकि पहले के आदेश के अनुसार 31 जनवरी 2024 यानी आज तक ही इस गाड़ी को चलाने का प्रायोजन था।
IPS प्रशांत कुमार समाचार: उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार को राज्य के नए कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में नियुक्त किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार यानी 31 जनवरी को बताया कि प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी होंगे। इस पद पर आने से पहले प्रशांत कुमार विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर बैठ कर अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे थे।
पर्यावरण को बचाने के लिए योगी सरकार तमाम कोशिशे कर रही है। अधिकारियों को समय समय पर सघन वृक्षारोपण करने और उनका पोषण करने के निर्देश देते रहते हैं। लेकिन वन विभाग के अधिकारी हैं कि लापरवाह बने हुए हैं। जिसके चलते तमाम जंगलों का अवैध कटान किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। 8 जिलों में डीएम समेत 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं। इनमें से कई आईएएस अधिकारी एक ही स्थान पर तीन वर्ष की अवधि से तैनात थे। इन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया है।