आजमगढ़ में परिवहन विभाग ने एआरटीओ अतुल कुमार यादव के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।
आजमगढ़ में परिवहन विभाग ने एआरटीओ अतुल कुमार यादव के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।
आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले 115 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने कुल 1.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने अयोध्या स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) और संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा, प्रवर्तन कार्यों और राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने स्पीड रडार कैमरे सक्रिय कर दिए हैं। अब 80 किमी/घंटा से अधिक गति होने पर वाहन चालकों का स्वतः ₹2000 का ऑनलाइन चालान किया जाएगा। यह कदम बढ़ते सड़क हादसों को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Ballia : बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 01 से 30 सितंबर तक “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान चलेगा। संवेदनशील स्थानों पर हाई जूम सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि यातायात और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके। सभी सरकारी कर्मचारी व अधिकारी कार्यालय आते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा, नियम तोड़ने पर विभागाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।
Firozabad : फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर स्कूली छात्राओं ने ARTO कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को राखी बांधकर यातायात जागरूकता का संदेश दिया।छात्राओं ने बाइक सवारों से बहनों की खातिर हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।इस मार्मिक पहल से सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश समाज को दिया गया।
Lucknow : उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त फैसले किए हैं। गंभीर सड़क हादसों में शामिल ड्राइवरों और वाहनों के लाइसेंस और परमिट रद्द किए जाएंगे। ई-चालान की वसूली व्हाट्सएप और BBPS के जरिए आसान बनाई जाएगी, साथ ही प्रमुख शहरों में हेलमेट और सीट बेल्ट की कड़ाई से जांच होगी।