Sonbhadra News in Hindi

सोनभद्र में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.36 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

सोनभद्र में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.36 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 2.36 करोड़ रुपये की कथित साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टाटा हैरियर, नकदी, होल्ड/फ्रीज धनराशि, फर्जी आईडी कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों पर एआई तकनीक से डीपफेक और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का भी आरोप है।

जलशक्ति मंत्री ने पूर्वांचल के बांधों एवं जलाशयों की समीक्षा की, किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जलशक्ति मंत्री ने पूर्वांचल के बांधों एवं जलाशयों की समीक्षा की, किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली और प्रयागराज के बांधों व जलाशयों की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को पर्याप्त सिंचाई एवं पेयजल उपलब्ध कराने, डी-सिल्टिंग, बांधों की क्षमता बढ़ाने, भूगर्भ जल रिचार्ज और बांध सुरक्षा के कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता

एसडीएम ने कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता

सोनभद्र के दुद्धी स्थित कम्पोजिट विद्यालय का एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने पढ़ाई, साफ-सफाई, उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान एसडीएम ने बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया और भोजन की गुणवत्ता स्वयं परखी। विद्यालय में 412 विद्यार्थियों के नामांकन के मुकाबले 367 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले।

डेढ़ साल का इंतजार, सेवानिवृत्त शिक्षिका ने डीएम से एनपीएस बकाया भुगतान की लगाई गुहार,

डेढ़ साल का इंतजार, सेवानिवृत्त शिक्षिका ने डीएम से एनपीएस बकाया भुगतान की लगाई गुहार,

सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र की 62 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका पुष्पा देवी ने एनपीएस और अन्य लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान के लिए जिलाधिकारी से न्याय की मांग की है। सेवानिवृत्ति के डेढ़ साल बाद भी भुगतान न मिलने से वह आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रही हैं।

आंधी-बारिश और वज्रपात को लेकर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव चलाया जागरूकता अभियान

आंधी-बारिश और वज्रपात को लेकर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव चलाया जागरूकता अभियान

मौसम विभाग द्वारा जारी आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी के बाद सोनभद्र जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी चर्चित गौर के निर्देश पर गांवों और नगर क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Sonbhadra : केमिकल पाउडर लोड ट्रक खराब,नेशनल हाईवे पर वाहनों का जाम

Sonbhadra : केमिकल पाउडर लोड ट्रक खराब,नेशनल हाईवे पर वाहनों का जाम

Sonbhadra : दुद्धी में तहसील तिराहे मोड़ पर केमिकल पाउडर लदा ट्रक खराब होने से एक घंटे तक जाम लगा।स्कूल वाहन और एंबुलेंस को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया।जेसीबी की मदद से ट्रक हटाने के बाद सुबह 8:30 बजे यातायात बहाल हुआ।

Sonbhadra News: कमिश्नर और डीएम ने किया फ्लोराइड प्रभावित गांव का दौरा, जन चौपाल में सुनी समस्याएं

Sonbhadra News: कमिश्नर और डीएम ने किया फ्लोराइड प्रभावित गांव का दौरा, जन चौपाल में सुनी समस्याएं

सोनभद्र जिले के दुद्धी ब्लॉक के मनबसा गांव में सोमवार को मंडलायुक्त (Commissioner) बालकृष्ण त्रिपाठी और जिलाधिकारी (DM) बी.एन. सिंह ने आकस्मिक दौरा किया।

Sonbhadra News: अधिकारियों की मिलीभगत से सोनभद्र की सड़के खस्ताहाल, आये दिन हो रही दुर्घटनाएं

Sonbhadra News: अधिकारियों की मिलीभगत से सोनभद्र की सड़के खस्ताहाल, आये दिन हो रही दुर्घटनाएं

यूपी के सोनभद्र जिले के तेलगुड़वा-कोटा-कोन मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहाता नजर आ रहा है। ये मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। हालात ये है कि मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इस मार्ग पर आए दिन बाइक सवार और ऑटो पलट जाते हैं, जिससे राहगीर चोटिल हो जाते है। कभी कभी तो यात्रियों की मौत भी हो जाती है।

Sonbhadra News: भाजपा माफियाओं को दे रही सरंक्षण, अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार

Sonbhadra News: भाजपा माफियाओं को दे रही सरंक्षण, अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार

LS Election 2024: रॉबर्ट्सगंज के हाइडील मैदान एवं दुद्धि के राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है।