1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जलशक्ति मंत्री ने पूर्वांचल के बांधों एवं जलाशयों की समीक्षा की, किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जलशक्ति मंत्री ने पूर्वांचल के बांधों एवं जलाशयों की समीक्षा की, किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली और प्रयागराज के बांधों व जलाशयों की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को पर्याप्त सिंचाई एवं पेयजल उपलब्ध कराने, डी-सिल्टिंग, बांधों की क्षमता बढ़ाने, भूगर्भ जल रिचार्ज और बांध सुरक्षा के कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

By: Nivedita  RNI News Network
Updated:
जलशक्ति मंत्री ने पूर्वांचल के बांधों एवं जलाशयों की समीक्षा की, किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

लखनऊ, 21 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्री अनिल गर्ग द्वारा आज जनपद मीरजापुर, सोनभद्र, चन्दौली एवं प्रयागराज में स्थित बांधों, बंधियों एवं जलाशयों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों को पेयजल एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने हेतु बांधों की क्षमता बढ़ाने तथा भूगर्भ जल रिचार्ज के आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। जिन बांधों एवं जलाशयों में डी-सिल्टिंग की आवश्यकता है, उनकी परियोजनाएं तत्काल गठित कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

 

जलशक्ति मंत्री ने पूर्वांचल के बांधों एवं जलाशयों की समीक्षा की, किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

मंत्री जी ने डूब क्षेत्र में आने वाली जमीनों का सर्वेक्षण कर आवश्यकतानुसार खारिज-दाखिल की कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जनपद सोनभद्र में जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर डीएमएफ फंड से बांधों के अनुरक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में बांधों की पुनर्स्थापना के लिए परियोजना तैयार करने तथा बांध सुरक्षा अधिनियम के प्रोटोकॉल के अनुरूप निर्धारित सीमा में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बांधों एवं जलाशयों से संबंधित कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसानों और आमजन को योजनाओं का अपेक्षित लाभ सुनिश्चित हो। बैठक में मुख्य अभियंता सोन श्री सिद्धार्थ कुमार सिंह, मुख्य अभियंता शारदा सहायक श्री प्रभाकर प्रसाद, प्रबंध निर्देशक यू पी पी सी एल श्री संतोष कुमार सिंह, मुख्य अभियंता बाढ़ सागर परियोजना श्री विजय कुमार, मुख्य अभियंता नलकूप वाराणसी श्री अरुण नीखरा के साथ-साथ संबंधित संगठनों के समस्त अधीक्षण, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित थे

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...