Firozabad News in Hindi

Firozabad MLC Election: फिरोजाबाद में एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 33 बूथों पर होगा मतदान, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Firozabad MLC Election: फिरोजाबाद में एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 33 बूथों पर होगा मतदान, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Firozabad MLC Election: फिरोजाबाद में आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक MLC चुनाव के लिए 33 बूथों पर मतदान शुरू। जिले के 18,474 मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

फिरोजाबाद में खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, अस्पताल में मचा हड़कंप

फिरोजाबाद में खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, अस्पताल में मचा हड़कंप

फिरोजाबाद के जारखी गढ़ी गांव में खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डस लिया। परिजन सांप को पकड़कर अस्पताल ले आए, लेकिन अस्पताल में वह डिब्बे से निकलकर भाग गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। किसान का इलाज जारी है।

फिरोजाबाद में मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में दहशत, पुलिस से न्याय की मांग

फिरोजाबाद में मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में दहशत, पुलिस से न्याय की मांग

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

फिरोजाबाद में बंदरों के हमले से दर्दनाक हादसा, छह माह की मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

फिरोजाबाद में बंदरों के हमले से दर्दनाक हादसा, छह माह की मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

फिरोजाबाद के गांव बासठ में बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरकर छह माह की बच्ची काव्या की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

डीएफसी कॉरिडोर पर कारों से भरी मालगाड़ी में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

डीएफसी कॉरिडोर पर कारों से भरी मालगाड़ी में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

फिरोजाबाद के रूपसपुर के पास डीएफसी कॉरिडोर पर कारों से भरी मालगाड़ी के डिब्बे में भीषण आग लग गई। छह दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

खारे पानी से मिलेगी राहत! एटा के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का जल शक्ति मंत्री ने किया निरीक्षण

खारे पानी से मिलेगी राहत! एटा के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का जल शक्ति मंत्री ने किया निरीक्षण

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने एटा के बडेरा स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। परियोजना पूरी होने पर आगरा, फिरोजाबाद और एटा के 1682 गांवों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।

संविधान और लोकतंत्र पर खतरा, 2027 में जनता देगी जवाब: प्रो. रामगोपाल यादव

संविधान और लोकतंत्र पर खतरा, 2027 में जनता देगी जवाब: प्रो. रामगोपाल यादव

फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में जनता भाजपा को जवाब देगी।

फिरोजाबाद: मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की टूटी

फिरोजाबाद: मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की टूटी

फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई, जिसमें ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया। ट्रेन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित रहे। पुलिस और रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराब के ठेके पर महिलाओं का हंगामा, बोतलों में की तोड़फोड़

शराब के ठेके पर महिलाओं का हंगामा, बोतलों में की तोड़फोड़

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र स्थित कौरारा बुजुर्ग गांव में महिलाओं ने शराब के ठेके पर हंगामा करते हुए बीयर और देसी शराब की बोतलों में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप, महापौर और अधिकारियों की जांच की मांग

नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप, महापौर और अधिकारियों की जांच की मांग

फिरोजाबाद नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर महापौर और अधिकारियों की जांच की मांग की गई है, साथ ही आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

Firozabad : जलभराव की समस्या पर विधायक का अनोखा विरोध

Firozabad : जलभराव की समस्या पर विधायक का अनोखा विरोध

Firozabad : फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जलभराव की समस्या से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिससे विधायक मुकेश वर्मा ने खुद जलमग्न सड़क पर बैठकर विरोध जताया। उन्होंने नगर पालिका की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और समाधान तक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, लेकिन स्थानीय लोगों को जल्द समाधान की उम्मीद है।

Firozabad News: गांधी पार्क फिरोजाबाद की गंदगी, बंदरों का आतंक और खराब जिम मशीनें बन रही लोगों की समस्या

Firozabad News: गांधी पार्क फिरोजाबाद की गंदगी, बंदरों का आतंक और खराब जिम मशीनें बन रही लोगों की समस्या

फिरोजाबाद शहर का एकमात्र गांधी पार्क, जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने आते हैं, आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर निगम द्वारा विकसित यह पार्क अब गंदगी, खराब सुविधाएं और बंदरों के आतंक का केंद्र बन चुका है।

Firozabad News: फिरोजाबाद में अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर

Firozabad News: फिरोजाबाद में अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर

फिरोजाबाद नगर में बढ़ते जाम और अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त ऋषि राज के निर्देश पर नगर निगम की ईटीएफ टीम ने हाइवे पुल के नीचे अवैध रूप से संचालित ढाबों पर कार्रवाई की। टीम ने मौके से अतिक्रमण हटवाकर अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त कर लिया और ढाबा संचालकों को कड़ी हिदायत दी।

Firozabad News: फिरोजाबाद नगर निगम में टैक्स घोटाला! 262 रुपये में फैक्ट्री और घर का टैक्स, पार्षद ने जताया कड़ा विरोध

Firozabad News: फिरोजाबाद नगर निगम में टैक्स घोटाला! 262 रुपये में फैक्ट्री और घर का टैक्स, पार्षद ने जताया कड़ा विरोध

नगर निगम के टैक्स विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसमें घर और फैक्ट्री दोनों का टैक्स मात्र 262 रुपये दिखाया गया है। जब यह सूची पार्षदों के हाथ लगी, तो उन्होंने न केवल इस पर सवाल उठाए बल्कि इसे टैक्स चोरी का मामला बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई।

Firozabad News: रख रखाव के अभाव में गांधी पार्क में लाखों की मशीने हो रही बर्बाद, संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

Firozabad News: रख रखाव के अभाव में गांधी पार्क में लाखों की मशीने हो रही बर्बाद, संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और फिट इंडिया के सपने को ग्रहण लग रहा है। लाखों रुपए की लागत से गांधी पार्क में लगाई गई ज्यादातर मशीने रख रखाव के अभाव में खराब हो गई हैं।