1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू, DM ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें पूरी खबर

महाराजगंज में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू, DM ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: महाराजगंज में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाई। गांव-गांव जाकर किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
महाराजगंज में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू, DM ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: धान की कटाई के मौसम में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए महाराजगंज जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। दरसअल, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें इन वाहनों के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

किसानों को जागरूक करेगा जिला प्रशासन

जानकारी के लिए बता दें महाराजगंज जिले में धान की कटाई का काम शुरू हो गया है। जिसमें नौतनवा और निचलौल तहसील समेत कई क्षेत्रों में किसान फसल की कटाई कर रहे हैं। ऐसे में कटाई के बाद खेतों में बचने वाली पराली को जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने समय रहते किसानों को जागरूक करने की पहल की है।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने उपनिदेशक कृषि को आदेश दिया है कि जागरूकता वाहनों का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया जाए। जिससे अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया जा सके।

पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाने की अपील

बता दें प्रशासन की ओर से किसानों को फसल अवशेषों के निस्तारण के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसमें अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि धान की कटाई वाले क्षेत्रों में खास प्राथमिकता के साथ जागरूकता अभियान चलाया जाए।

ऐसे में जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सतर्क रहने को कहा है। जिसमें अभियान का मुख्या उद्देश्य वायु प्रदूषण को कम करना, पर्यावरण की रक्षा करना और किसानों को पराली प्रबंधन के बेहतर तरीकों की जानकारी देना है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/farrukhabad-dm-paddy-crop-cutting-production-assessment-latest-news/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...