Environment Protection News in Hindi

45वें दीक्षोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

45वें दीक्षोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोद लिए गए ग्राम विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की कहानियों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

मथुरा के बरारी गांव में बना पहला ‘लाड़ली वन’, मियावाकी पद्धति से लगाए गए 3,000 पौधे

मथुरा के बरारी गांव में बना पहला ‘लाड़ली वन’, मियावाकी पद्धति से लगाए गए 3,000 पौधे

मथुरा के ग्राम बरारी में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत जिले का पहला 'लाड़ली वन' स्थापित किया गया। मियावाकी पद्धति से 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 3,000 पौधे लगाए गए। जिले की 101 ग्राम पंचायतों में ऐसे लाड़ली वन विकसित किए जाएंगे।

दाऊ जी गौशाला बनी मिसाल, कमिश्नर संगीता सिंह ने की सराहना, किया वृक्षारोपण

दाऊ जी गौशाला बनी मिसाल, कमिश्नर संगीता सिंह ने की सराहना, किया वृक्षारोपण

दाऊ जी गौशाला में "एक वृक्ष मां के नाम" अभियान के तहत अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने वृक्षारोपण किया। कमिश्नर ने गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और नवाचारों की सराहना की। उन्होंने इसे जिले की पहली उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित गौशाला बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

CM योगी के जन्मोत्सव और पर्यावरण दिवस से पहले गोरखपुर में स्वच्छता अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

CM योगी के जन्मोत्सव और पर्यावरण दिवस से पहले गोरखपुर में स्वच्छता अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर गोरखपुर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। रामगढ़ताल नौका विहार परिसर में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। साथ ही 15 दिनों तक चलने वाले पौधरोपण अभियान के तहत 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डीएम जसजीत कौर पैदल पहुंचीं कलेक्ट्रेट, ईंधन बचत का दिया संदेश

डीएम जसजीत कौर पैदल पहुंचीं कलेक्ट्रेट, ईंधन बचत का दिया संदेश

जसजीत कौर ने बिजनौर में ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए घर से कलेक्ट्रेट तक पैदल सफर किया। तेज गर्मी में भी उन्होंने रास्ते में लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

UP : यूपी के 2.5 लाख घरों में बायोगैस यूनिटें लगाएगी योगी सरकार

UP : यूपी के 2.5 लाख घरों में बायोगैस यूनिटें लगाएगी योगी सरकार

UP : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू बायोगैस यूनिट लगाने की योजना शुरू की है। इससे रसोई खर्च घटेगा, जैविक खाद उत्पादन बढ़ेगा और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। पहले चरण में अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और गोंडा में 2,250 यूनिट लगाए जा रहे हैं।

Lucknow: खनन क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी समीक्षा बैठक

Lucknow: खनन क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी समीक्षा बैठक

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खनन क्षेत्र की प्रगति और पारदर्शिता पर जोर देते हुए राजस्व वृद्धि और निवेश आकर्षण की समीक्षा की। उन्होंने अवैध खनन रोकने, तकनीकी नवाचार अपनाने और जिलों में बेहतर निगरानी व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए। खनन निधि का सामाजिक विकास कार्यों में प्रभावी उपयोग भी सुनिश्चित करने को कहा गया।