Bjp Uttar Pradesh News in Hindi

BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े आज पहली बार पहुंचेंगे लखनऊ, 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े आज पहली बार पहुंचेंगे लखनऊ, 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

BJP के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े आज पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे में वे वरिष्ठ नेताओं के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और सरकार-संगठन के बेहतर समन्वय पर चर्चा करेंगे। तावड़े ने भव्य स्वागत के बजाय बूथ मजबूत करने का संदेश दिया है।

लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित, पंकज चौधरी ने रखे विचार

लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित, पंकज चौधरी ने रखे विचार

लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और तिरंगे के सम्मान का संदेश फैलाने पर चर्चा की गई।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार और बूथ सशक्तीकरण पर जोर, आगामी अभियानों की बनी रणनीति

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार और बूथ सशक्तीकरण पर जोर, आगामी अभियानों की बनी रणनीति

भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण, डिजिटल बूथ प्रशिक्षण और कारगिल विजय दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

लखनऊ पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत

लखनऊ पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर शहर तक भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

लखनऊ में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

लखनऊ में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत बनाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना भी की।

यूपी भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए

यूपी भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए

उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई प्रदेश टीम की घोषणा की गई है, जिसमें 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल किए गए हैं। इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ महिलाओं को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों और मोर्चों के लिए भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।