बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के हरेवली गांव में संत रविदास हाईस्कूल के पास वन विभाग के पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में गुलदार का एक और जोड़ा भी देखा गया है।
बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के हरेवली गांव में संत रविदास हाईस्कूल के पास वन विभाग के पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में गुलदार का एक और जोड़ा भी देखा गया है।
बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बिजनौर-नई दिल्ली और बिजनौर-मुरादाबाद नई ट्रेन चलाने, बिजनौर-हस्तिनापुर रेल परियोजना में तेजी लाने तथा फ्लाईओवर निर्माण को गति देने की मांग की।
Bijnor : बिजनौर के हमीदपुर गांव में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था जल्द करने की मांग की है।
Bijnor : बिजनौर में गंगा बैराज रावली तटबंध पर हुए 800 मीटर कटान से संकट गहरा गया था।स्थानीय ग्रामीणों, अधिकारियों और सरकार के प्रयास से तटबंध को सुरक्षित कर लिया गया।जल शक्ति मंत्री ने भविष्य में बांध को मजबूत करने के लिए नई परियोजनाओं की घोषणा की।
Bijnor : बिजनौर में गंगा बैराज रावली के पास गंगा कटान से तटबंध और सड़क बह जाने से एक दर्जन गांव और हजारों हेक्टेयर फसल खतरे में है।प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेज करते हुए भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी और पत्थर व मशीनों से तटबंध को बचाने का प्रयास जारी है।ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि सिंचाई विभाग ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कटान
Bijnor : बिजनौर के ग्राम छायली में पहाड़ा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर किसानों का छह दिन से चल रहा धरना भाजपा नेताओं और विधायक प्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में नदी पार करना बेहद खतरनाक हो जाता है और बच्चों-बुजुर्गों की जान पर संकट मंडराता है।अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुल निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और
Bijnor : बिजनौर के PW कोचिंग सेंटर पर फीस वापसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने धरना दिया।दो छात्रों की शिकायत थी कि पढ़ाई अच्छी नहीं होने पर भी संस्थान फीस लौटाने से मना कर रहा है।किसान नेता रजनीश अहलावत के नेतृत्व में हुए दो घंटे के धरने के बाद संस्थान ने पूरी फीस वापस कर दी।
Bijnor : बिजनौर के नारायणपुर गांव निवासी छोटे सिंह ने ग्राम प्रधान सुमित्रा पर मनरेगा योजना में ₹3 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया कि प्रधान ने अपने पति, बेटे व करीबियों के नाम पर फर्जी जॉब कार्ड बनवाकर मजदूरी दर्शाई। छोटे सिंह ने जिला अधिकारी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Bijnor : बिजनौर के नगीना नगर पालिका पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप जनसेवा ट्रस्ट अध्यक्ष परवेज पाशी ने लगाया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर पालिका अध्यक्ष और कर्मचारियों पर सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। परवेज पाशी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
Bijnor : भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती देवी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बिजनौर के गंगा बैराज घाट पर संपन्न हुआ, जिसमें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर पहुंचकर धर्मपाल सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
जनपद के दर्जनों गांव के लोगों और स्कूली छात्रों ने अनोखा स्वतंत्रता दिवस मनाया। सैकड़ों ग्रामीणों और स्कूली छात्राओं ने नदी में खड़े होकर ध्वजा रोहण कर राष्ट्रीय गान गाया। दरअसल करीब आधा दर्जन गांव के लोग लंबे समय से पहाड़ा नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए गांव के लोगों ने अपनी बात को रखने के लिए विरोध
इलाज के दौरान एक छात्र लकी जिसकी उम्र आठ साल थी उसकी दुखद मौत हो गई है। बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिछले साल 71178 रक्त पट्टिकाओं की जांच में 28 मलेरिया के मरीज मिले थे। इस बार 77515 रक्त पट्टिकाओं की जांच में मलेरिया के पांच मरीज मिले हैं। राहत की बात ये भी है कि डेंगू का कोई मरीज भी नहीं मिला।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग का निर्माण कार्य बेहद सुस्त गति से चल रहा है। करीब दो महीने से निर्माण में प्रगति देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि निर्माण को मई 2023 तक पूरा कर लिया जाना था लेकिन अभी इसमें काफी समय लगेगा। बता दें कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग के तहत बिजनौर से कोतवाली देहात तक 22 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लगभग दो महीने पूर्व 13 किलोमीटर सड़क
भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। खासकर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। जिन सीटों पर बीजेपी कमजोर नजर आ रही है उन सीटों को चिन्हित कर नए सिरे से किलेबंदी की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए पार्टी द्वारा कई बार आंतरिक सर्वे भी किए गए हैं। जिसमें चुनौतीपूर्ण सीटों को