1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के हरेवली गांव में संत रविदास हाईस्कूल के पास वन विभाग के पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में गुलदार का एक और जोड़ा भी देखा गया है।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्राम हरेवली में संत रविदास हाईस्कूल के पास वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। शनिवार को एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।

गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों को मिली राहत

गुलदार के पिंजरे में फंसने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू किया। गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

 

ग्रामीण ने बताई गुलदार के जोड़े की जानकारी

स्थानीय ग्रामीण परसोत्तम के मुताबिक, गांव के आसपास गुलदार का एक जोड़ा देखा गया था। इनमें से एक गुलदार पिंजरे में कैद हो चुका है, जबकि दूसरा गुलदार अभी भी क्षेत्र में मौजूद होने की आशंका है। इसके चलते ग्रामीणों में अभी पूरी तरह दहशत खत्म नहीं हुई है।

दूसरे गुलदार की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

एक गुलदार के पकड़े जाने के बाद अब ग्रामीणों की नजर वन विभाग की अगली कार्रवाई पर है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दूसरा गुलदार भी क्षेत्र में मौजूद है तो उसे भी जल्द पकड़ा जाए, ताकि गांव के लोगों को पूरी तरह भयमुक्त किया जा सके। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

रिपोर्ट – रोहित कुमार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...