आजमगढ़ के ठेकमा ब्लॉक स्थित शंकरपुर कनोना गांव में जल जीवन मिशन की पानी टंकी की छत तेज आंधी में उड़ गई। घटना के बाद निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।
आजमगढ़ के ठेकमा ब्लॉक स्थित शंकरपुर कनोना गांव में जल जीवन मिशन की पानी टंकी की छत तेज आंधी में उड़ गई। घटना के बाद निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।
आजमगढ़ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित सेंहदा टोल प्लाजा पर वन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से लदे पांच ट्रकों को पकड़ा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जून को आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इन परियोजनाओं से सदर आजमगढ़ और मुबारकपुर क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
आजमगढ़ के ठेकमा ब्लॉक में जल जीवन मिशन की पानी टंकी तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने जांच की मांग की है, जबकि विभाग ने बताया कि टंकी के ऊपरी हिस्से पर लॉक नहीं लगा था, जिसके कारण यह घटना हुई।
आजमगढ़ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों, विभागीय ग्रेडिंग और रैंकिंग की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध प्रगति और जनहितकारी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
आजमगढ़ के सठियांव में आयोजित बिजली मेगा कैंप में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने उपभोक्ताओं से संवाद कर बिजली बिल, सप्लाई और ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए लगातार काम कर रही है।
आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र में बना किसान कल्याण भवन शुरू होते ही विवादों में आ गया है। खिड़कियों के शीशे टूटने और दीवारों में दरारें आने से निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आजमगढ़ में नवागत ट्रैफिक एसपी पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात व्यवस्था सुधार अभियान शुरू होने के बाद शहर को लंबे समय से लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिली है। बस अड्डे के बाहर अवैध रूप से बस खड़ी कर सवारी बैठाने पर रोक लगाए जाने से स्थानीय लोग और व्यापारी खुश नजर आए और अधिकारियों की सराहना की।
Azamgarh : आजमगढ़ के अमोड़ा टोल प्लाजा पर 100 रुपये के स्टांप पर एग्रीमेंट कर 1.62 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चोरी का मामला सामने आया है। आंध्र प्रदेश की कंपनी टी सूर्यनारायण रेड्डी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि 40 करोड़ से अधिक की वसूली पर 4% स्टांप ड्यूटी नहीं दी गई थी।
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के उत्तर दिशा में देवारा क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में 59 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़नें के साथ जलस्तर खतरा बिंदु से 90 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।
शासन के निर्देश पर जहां बिजली संचालन के बेहतरीन के लिए कई प्रयास किया जा रहे हैं, वहीं शासन स्तर पर बड़े बजट भी भेंजे जा रहे हैं लेकिन आजमगढ़ जिले में बिजली की व्यवस्था बे-पटरी है। जहां बिजली के खंबे जर्जर हाल में, खम्भो में मकड़ जाल और जर्जर तार लगे हुए हैं, जो हल्की सी बारिश को झेल नहीं पा रहा है। शहर के घनी आबादी वाले इलाकों
बरमूडा का त्रिकोण तो आपने सुना ही होगा। जहां जाने पर जाने वाला उसमें समाहित हो जाता है। हां, बरमूडा का त्रिकोण तो प्राकृतिक है लेकिन आज़मगढ़ के आराजी बाग के जोधीपुरा चौराहे पर नगर पालिका की नाली एक खतरनाक गड्ढे के रूप में परिवर्तित हो चुकी है। जिसमें आपके जरा सा चुके से आपकी गाड़ी नाली में जा सकती है।
आजमगढ़ में 11 केंद्रों पर शुक्रवार से पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। यह परीक्षा दो पालियों में शुक्रवार के साथ ही 24 व 25 अगस्त के अलावा 30 और 31 अगस्त को संपन्न कराई जाएगी।
आजमगढ़ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हर्रा की चुंगी आजमगढ़ में आज वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 12 कम्पनियों जैसे- सुजुकी मोटर, एन०एस०डी०सी०, निमसन हर्बल, ब्राईट फ्यूचर, हिन्दुस्तान कन्स्ट्रक्शन, कैरियर ब्रिज, ड्रीमलाईन इण्डस्ट्रीज आदि ने प्रतिभाग किया।
एक्सप्रेसवे को बनाने में 22,494 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह सूबे की राजधानी लखनऊ से शुरू होती है और बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ होते हुए गाजीपुर तक जाती है।