गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर 8 अक्टूबर को होने वाले एयरफोर्स डे कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। स्टेशन के आसपास बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि जरूरत के अनुसार छोटे वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
