1. हिन्दी समाचार
  2. लखनऊ
  3. Railway women: महिलाएं रखेंगी जब अपने स्वस्थ का ध्यान तो हमारा आने वाला कल होगा बेहतर

Railway women: महिलाएं रखेंगी जब अपने स्वस्थ का ध्यान तो हमारा आने वाला कल होगा बेहतर

यूनाइटेड नेशन के महिला दिवस थीम इन्वेस्ट इन वूमेन पर कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ मंडल के मनोरंजन संस्थान बादशाहनगर में आयोजित किया गया। जिसके तहत महिला सशक्तिकरण और जागरुकता से संबंधित कई कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
Railway women: महिलाएं रखेंगी जब अपने स्वस्थ का ध्यान तो हमारा आने वाला कल होगा बेहतर

यूनाइटेड नेशन के महिला दिवस थीम इन्वेस्ट इन वूमेन पर कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ मंडल के मनोरंजन संस्थान बादशाहनगर में आयोजित किया गया। जिसके तहत महिला सशक्तिकरण और जागरुकता से संबंधित कई कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया।

महिलाएं की सहभागिता पर आने वाला कल निर्भर

पूर्वी रेलवे मंडल के प्रबंधक आदित्य कुमार ने इस आयोजन को लेकर कहा कि महिलाओं को अपने हेल्थ के संबंध में ध्यान रखना चाहिए ताकि देश का आने वाला कल सुरक्षित हो सके। इसलिए प्रत्येक महिला को संतुलित आहार के साथ-साथ नियमित वर्कआउट, व्यायाम के साथ अपने जीवनशैली पर भी ध्यान रखना चाहिए। समय के साथ अब परिवार के काम भी अलग-अलग हो गए हैं, अब घर परिवार को सुंचारू रूप से चलाने के लिए महिला और पुरुष दोनों पर ही निर्भर रहना पड़ता है तब जाकर घर, घर बन पाता है।

उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ रेलवे मंडल ने महिला कर्मचारियों को मजबूत स्थिति देने के लिए, ट्रेनों का संचालन और मुख्य रूप से स्टेशनों के संचालन और क्रियांवयन में उनकी अहम भागीदारी के लिए कदम उठाए हैं। बता दें कि लखनऊ मंडल के अंतर्गत 708 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं।

इन्वेस्ट इन वूमेन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया गया सम्मानित

पूर्वी रेलवे मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम इन्वेस्ट इन वूमेन थीम के तहत भारतखंडे संगीत अकादमी की छात्राओं और मंडल महिला सांस्कृतिक टीम ने गायन और श्रेया निगम द्वारा नृत्यकला कार्यक्रम प्रदर्शित किया गया है। इसी के साथ महिला सशक्तिकरण और महिला के उत्थान विषय पर कोहिनूर गाइड ग्रुप द्वारा गाइड प्रदर्शित किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...