1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यीडा में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, CEO ने महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

यीडा में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, CEO ने महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

यीडा कार्यालय में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। CEO राकेश कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

By: Nivedita  RNI News Network
Updated:
यीडा में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, CEO ने महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा।  गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया।

CEO राकेश कुमार सिंह ने किया माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों, विशेष कार्याधिकारियों, महाप्रबंधकों सहित अन्य अधिकारियों ने भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।

गांधी जी के सिद्धांतों को किया याद

CEO राकेश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के स्वराज, स्वदेशी, स्वच्छता, सर्वोदय और ट्रस्टीशिप जैसे विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने स्वदेशी के माध्यम से देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित किया और लोगों में आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत किया। उन्होंने गांधी जी के सर्वोदय के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के विकास और जीवन स्तर में सुधार के साथ समानता की भावना को बढ़ावा देना था।

शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ मंत्र को किया याद

लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए CEO ने उनके जीवन और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। उन्होंने शास्त्री जी के प्रसिद्ध ‘जय जवान, जय किसान’ मंत्र का उल्लेख करते हुए खाद्यान्न संकट के दौर में उनके प्रयासों और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने की भूमिका पर चर्चा की।

 

अधिकारियों ने साझा किए प्रेरक प्रसंग

कार्यक्रम के दौरान यीडा के अन्य अधिकारियों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े प्रसंग साझा किए। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों और विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया और राजेश कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, हरि प्रताप, आरती सिंह, मनोज कुमार, जीएम परियोजना राजेंद्र भाटी, नंदकिशोर सुंदरियाल, विकास कुमार, सतेंद्र गिरी सहित प्राधिकरण के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...