Gandhi Jayanti News in Hindi

मथुरा कलेक्ट्रेट में गांधी और शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, डीएम ने महापुरुषों के आदर्श अपनाने का किया आह्वान

मथुरा कलेक्ट्रेट में गांधी और शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, डीएम ने महापुरुषों के आदर्श अपनाने का किया आह्वान

मथुरा कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता, स्वच्छता तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

गांधी जयंती पर मथुरा में निकली प्रभात फेरी, POCSO एक्ट को लेकर किया जागरूक

गांधी जयंती पर मथुरा में निकली प्रभात फेरी, POCSO एक्ट को लेकर किया जागरूक

मथुरा में गांधी जयंती के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर से बाल संरक्षण और विधिक जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। करीब 600 लोगों ने हिस्सा लिया। अभियान के तहत विद्यार्थियों को POCSO Act 2012, बाल अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी दी गई।

यीडा में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, CEO ने महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

यीडा में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, CEO ने महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

यीडा कार्यालय में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। CEO राकेश कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने याद किए महापुरुषों के विचार

कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने याद किए महापुरुषों के विचार

गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। एडीएम अजीत कुमार सिंह समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विचार गोष्ठी में सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया।

गांधी जयंती पर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान

गांधी जयंती पर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। सड़कों, नालियों, निर्माण स्थलों और खाली जगहों की सफाई के साथ कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। अभियान की निगरानी के लिए ईस्ट और वेस्ट क्षेत्र में दो नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।

गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी श्रद्धांजलि, स्वच्छता को कार्यसंस्कृति बनाने पर जोर

गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी श्रद्धांजलि, स्वच्छता को कार्यसंस्कृति बनाने पर जोर

लखनऊ के जन भवन में गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वच्छता को नियमित कार्यसंस्कृति बनाने, बच्चों की प्रतिभा व रचनात्मकता विकसित करने और शैक्षिक भ्रमण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

गांधी जयंती पर खादी के कपड़ों पर 25 फीसदी छूट, सीएम योगी ने किया ऐलान

गांधी जयंती पर खादी के कपड़ों पर 25 फीसदी छूट, सीएम योगी ने किया ऐलान

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में खादी के कपड़ों पर 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट देने की घोषणा की। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने महात्मा गांधी के स्वदेशी, स्वच्छता और ग्राम स्वराज के विचारों के साथ लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ संदेश को याद किया।

जन भवन स्कूल में गांधी और शास्त्री के जीवन पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

जन भवन स्कूल में गांधी और शास्त्री के जीवन पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

जन भवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विद्यार्थियों ने भाषण प्रस्तुत किए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए पढ़ाई, अनुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, नियमित उपस्थिति और अभिव्यक्ति क्षमता को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

Lucknow : सीएम योगी ने पीएम मोदी पर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, सेवा पखवाड़ा की दी जानकारी

Lucknow : सीएम योगी ने पीएम मोदी पर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, सेवा पखवाड़ा की दी जानकारी

Lucknow : सीएम योगी ने लखनऊ में पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।सेवा पखवाड़ा के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य, रक्तदान और जनजागरूकता जैसे कार्यक्रम होंगे।2 अक्तूबर को गांधी-शास्त्री जयंती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।