1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान, क्या सामने आएगी पूरी सच्चाई?

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान, क्या सामने आएगी पूरी सच्चाई?

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा है कि चढ़ावा प्रकरण की जांच के लिए गठित एसआईटी एक सप्ताह के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकती है। सरकार ने 24 घंटे के भीतर जांच दल का गठन किया था।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान, क्या सामने आएगी पूरी सच्चाई?

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शनिवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राम मंदिर निर्माण कार्यों और हाल ही में सामने आए चढ़ावा प्रकरण पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने महज 24 घंटे के भीतर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जिसमें तीन वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है।

नृपेंद्र मिश्र ने सरकार की तत्परता की सराहना करते हुए बताया कि एसआईटी को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट तथा 15 दिनों के भीतर अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच समिति की संस्तुतियों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राम मंदिर परिसर के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए लगभग चार किलोमीटर लंबी आधुनिक बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही परिसर के चारों ओर 25 वॉच टावर भी बनाए जा रहे हैं। यह कार्य इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के माध्यम से कराया जा रहा है और अगस्त 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ad

ad

उन्होंने बताया कि राम मंदिर की भव्यता को और बढ़ाने के लिए फसाड लाइटिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिसे 15 अगस्त तक शुरू किए जाने की उम्मीद है। वहीं, प्रस्तावित राम कथा संग्रहालय की 20 गैलरियों की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और इस दिशा में भी कार्य प्रगति पर है।

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंदिर परिसर में सुरक्षा, सुविधाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर व्यापक योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...