खुद पर लगे आरोपों को बताया निराधार, निष्पक्ष जांच की मांग; एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार।
खुद पर लगे आरोपों को बताया निराधार, निष्पक्ष जांच की मांग; एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार।
अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी मामले को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हाईलेवल बैठक हुई। बैठक में जांच की प्रगति, इस्तीफों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं SIT की प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई संदिग्ध गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।
अयोध्या के रामलला मंदिर में दानपात्र से चोरी की घटना पर RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने और समाज से धैर्य व संयम बनाए रखने की अपील भी की है।
श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र दान प्रकरण में पहली एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है और लोगों से जांच पूरी होने तक संयम रखने तथा राजनीतिक बयानबाजी से बचने की अपील की।
अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जमीन खरीद को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने 11 जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज एसआईटी को सौंपकर गहन जांच की मांग की है। आरोप है कि कई जमीनें बाजार दर से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदी गईं।
अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विशेष जांच दल की जांच का हवाला देते हुए जिला प्रशासन को वित्तीय जानकारी देने से इनकार कर दिया है। मामले में दान, जमीन खरीद और बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है। रिपोर्ट सरकार तक पहुंच चुकी है और विभिन्न स्तरों पर अनियमितताओं के आरोपों की जांच हो रही है।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा है कि चढ़ावा प्रकरण की जांच के लिए गठित एसआईटी एक सप्ताह के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकती है। सरकार ने 24 घंटे के भीतर जांच दल का गठन किया था।
Noida : शुक्रवार को नोएडा पहुंचे प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नदी ने नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की | वही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सवाल पूछने पर बौखलाए औद्योगिक विकास मंत्री , नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने यूपी की बात पर अनर्गल आरोप लगाए
29 अगस्त को जनपद हापुड़ में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हुए टकराव के बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करते हुए सख्त एक्शन लिया गया था। जिसके विरोध में वकीलों द्वारा प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण में हापुड़ पुलिस द्वारा अब तक तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। जिसमे अलग-अलग घटनाओं को लेकर यह मामले दर्ज किए गए हैं। और अलग-अलग F I