1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, सोशल मीडिया पर दोस्ती और अवैध संबंध बनाने वाले एक गिरोह को पकड़ा

गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, सोशल मीडिया पर दोस्ती और अवैध संबंध बनाने वाले एक गिरोह को पकड़ा

बीते दिनों दो अलग-अलग लड़कियों ने थाना टीला मोड़ एवं थाना शालीमार गार्डन में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस एवं अन्य माध्यम के जरिए अपनी जांच शुरू की तो पूरा मामला खुल कर आया।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, सोशल मीडिया पर दोस्ती और अवैध संबंध बनाने वाले एक गिरोह को पकड़ा

गाजियाबाद पुलिस को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली। जिले के शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो एक समुदाय के लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे। एक बदमाश नाबालिग है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद किया है। चार लोगों ने एक गिरोह बनाकर एक वर्ग की लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे। सोशल मीडिया पर लड़कियों को अपनी जाल में फंसाते थे और उनसे शारीरिक संबंध बनाते थे.

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान सलमान, शाहिद उर्फ भूरा और निखिल के तौर पर की है। ये सभी सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों से दोस्ती करते थे। दोस्ती होने के बाद आरोपी उनसे शारीरिक संबंध बनाते थे। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस दौरान आरोपी लड़कियों का वीडियो बना लेते थे। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम वसूलते थे।

बीते दिनों दो अलग-अलग लड़कियों ने थाना टीला मोड़ एवं थाना शालीमार गार्डन में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस एवं अन्य माध्यम के जरिए अपनी जांच शुरू की तो पूरा मामला खुल कर आया। जानकारी सामने आई है कि आरोपियों ने अपने महंगे शौक को पूरा करने और मौज मस्ती करने के लिए एक गिरोह बनाया। ग्रुप बनाने के बाद लड़कियों को फंसा कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस के पास अभी दो ही लड़कियों की शिकायत आई है, लेकिन पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि अब तक कितनी लड़कियों को इन्होंने अपना शिकार बनाया है।

एसीपी सूर्य बली मौर्य ने बताया कि थाना टीला मोड़ हमको एक तहरीर मिली, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए। उन्होंने बताया कि तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की तो मामला सामना आता है कि चार लड़कों का ग्रुप है, जो एक विशिष्ठ वर्ग की लड़कियों को पहले तो दोस्ती करते हैं और फिर उन्हें विश्वास में लेकर उनके साथ अश्लील वीडियो बनाते हैं। उन्होंने बताया आरोपी वीडियो दिखाकर लड़कियों से पैसे की मांग करते हैं। नाबालिक लड़के को लेकर भी उन्होंने बताया कि जो नाबालिग है एक लड़की के साथ भी उसका अवैध संबंध रहा है। उसने वीडियो भी बनाए हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो मिल गई है, जिसपर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गाजियाबाद से संवाददाता नितिन कुमार की रिपोर्ट।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...