1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में CCSU और AKTU के बीच हुआ बड़ा समझौता

मेरठ में CCSU और AKTU के बीच हुआ बड़ा समझौता

मेरठ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में CCSU और AKTU के बीच एमओयू हुआ। समझौते से AI, शोध, स्टार्टअप और विद्यार्थियों के कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
मेरठ में CCSU और AKTU के बीच हुआ बड़ा समझौता

Uttar Pradesh News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के बीच उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। बता दें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति और अध्यक्षता में पश्चिमांचल यूपी स्टार्टअप संवाद-2026 के दौरान दोनों विश्वविद्यालयों ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस समझौते का मुख्या उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के साथ तकनीकी ज्ञान, शोध और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना है। इससे दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

स्टार्टअप और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

पश्चिमांचल यूपी स्टार्टअप संवाद-2026 का आयोजन ‘Innovation to Startups Empowering Young Entrepreneurs for Viksit Bharat 2047’ थीम के तहत किया गया। इस कार्यक्रम में हुए एमओयू के माध्यम से दोनों विश्वविद्यालय मिलकर शोध, तकनीक और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

समझौते के तहत संयुक्त कार्यशालाएं, संगोष्ठियां, सम्मेलन, प्रशिक्षण कार्यक्रम और फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए भी विशेष गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। दोनों संस्थान अपने शिक्षकों, विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराएंगे, जिससे वे अपने अनुभव और ज्ञान का आदान-प्रदान कर सकेंगे।

AI और डिजिटल तकनीक की मिलेगी ट्रेनिंग

इस साझेदारी से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल तकनीक, तकनीकी शिक्षा, नवाचार और उद्यमशीलता के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही उद्योगों की जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों को तैयार करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। जिसमें दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त शोध परियोजनाओं, नए पाठ्यक्रमों, तकनीकी समाधानों और स्टार्टअप गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर सकेंगे। उद्योग आधारित अनुसंधान को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवस

इस समझौते से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को तकनीकी विशेषज्ञता तथा नए शोध क्षेत्रों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। वहीं, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय को सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कृषि और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का मौका मिलेगा।

यह साझेदारी विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता, शोध की गुणवत्ता और नवाचार आधारित सोच को मजबूत करेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: यूपी में नए वोटर बनाने में राजनीतिक दलों की दिलचस्पी हुई कम

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...