1. हिन्दी समाचार
  2. टॉप न्यूज़

टॉप न्यूज़ (Top News in Hindi)

जापानी निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने पर सीएम योगी की बैठक

जापानी निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने पर सीएम योगी की बैठक

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापानी निवेश, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जापानी सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द पूरा करने, जापानी भाषा व स्किल ट्रेनिंग बढ़ाने और जापानी पर्यटकों के लिए बौद्ध सर्किट विकसित करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सिलवासा के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर का किया दौरा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सिलवासा के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर का किया दौरा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दादरा नगर हवेली के सिलवासा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर स्कूल का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, कक्षाओं और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा छात्रों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों के लिए प्रेरित किया।

सीएम योगी आज शाम 6 बजे करेंगे समीक्षा बैठक, बाढ़ और त्योहारों की तैयारियों पर रहेगा फोकस

सीएम योगी आज शाम 6 बजे करेंगे समीक्षा बैठक, बाढ़ और त्योहारों की तैयारियों पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें बाढ़, जलभराव, बिजली, नगर विकास, सिंचाई, कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों पर चर्चा होगी।

UP Weather Today: पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में धूप और उमस बढ़ाएगी परेशानी

UP Weather Today: पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में धूप और उमस बढ़ाएगी परेशानी

उत्तर प्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है, जबकि लखनऊ में बारिश के आसार कम रहने के बावजूद धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। प्रदेश में 25 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

बिलासपुर में अतिक्रमण पर चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 48 करोड़ की जमीन कराई मुक्त

बिलासपुर में अतिक्रमण पर चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 48 करोड़ की जमीन कराई मुक्त

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 24 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई। जमीन की अनुमानित कीमत 48 करोड़ रुपये बताई गई है। प्राधिकरण ने लोगों से अवैध कॉलोनियों में निवेश न करने की अपील की है।

गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा नमो भारत-मेट्रो कॉरिडोर, सामने आए प्रस्तावित स्टेशनों के नाम

गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा नमो भारत-मेट्रो कॉरिडोर, सामने आए प्रस्तावित स्टेशनों के नाम

गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 72.44 किमी लंबे प्रस्तावित नमो भारत-मेट्रो कॉरिडोर में 11 नमो भारत और 18 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। इस परियोजना से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और YEIDA क्षेत्र की एयरपोर्ट कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

बढ़ती आबादी के बीच नोएडा का जल प्लान तैयार, 10-15 साल तक पानी संकट नहीं होने का दावा

बढ़ती आबादी के बीच नोएडा का जल प्लान तैयार, 10-15 साल तक पानी संकट नहीं होने का दावा

नोएडा में बढ़ती आबादी और नए क्षेत्रों के विस्तार को देखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। प्राधिकरण के अनुसार शहर में रोजाना करीब 406 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है और मौजूदा योजनाओं के आधार पर अगले 10 से 15 वर्षों तक बड़े जल संकट से बचने का लक्ष्य है।

लखनऊ जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

लखनऊ जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

लखनऊ के जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए बच्चों की शिक्षा, किसानों की सहायता और कमजोर वर्गों के उत्थान को समाज की जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में नशामुक्ति की शपथ और दंत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

स्वतंत्रता दिवस से पहले मथुरा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई और बटर टोस्ट के 5 नमूने लिए

स्वतंत्रता दिवस से पहले मथुरा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई और बटर टोस्ट के 5 नमूने लिए

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों और ब्रजवासी स्वीट्स से बूंदी, बूंदी लड्डू और बटर टोस्ट के कुल 5 नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

पनियरा में गूंजी भारत माता की जय, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

पनियरा में गूंजी भारत माता की जय, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

महराजगंज के पनियरा में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।

सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा को बताया ‘समरसता का महापर्व’, बोले- सामाजिक एकता की जीवंत पाठशाला है यात्रा

सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा को बताया ‘समरसता का महापर्व’, बोले- सामाजिक एकता की जीवंत पाठशाला है यात्रा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को ‘समरसता का महापर्व’ बताते हुए कहा कि यह धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकता की जीवंत मिसाल है। उन्होंने कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सरकार की तैयारियों का जिक्र किया और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक से दूरी बनाए रखने की अपील की। सीएम ने एंबुलेंस और स्कूल वाहनों को प्राथमिकता से रास्ता देने का भी आग्रह किया।

ललितपुर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, सड़कों से बाजारों तक पानी ही पानी

ललितपुर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, सड़कों से बाजारों तक पानी ही पानी

ललितपुर में लगातार मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में 2 से 3 फीट तक जलभराव हो गया। कटरा बाजार और नजाई बाजार समेत प्रमुख इलाकों की दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान हुआ। खराब ड्रेनेज और नालों की सफाई न होने से लोगों की परेशानी बढ़ी, हालांकि बारिश से मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिली।

बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के हरेवली गांव में संत रविदास हाईस्कूल के पास वन विभाग के पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में गुलदार का एक और जोड़ा भी देखा गया है।

नोएडा प्राधिकरण: सेक्टर 51-52 फुटओवर ब्रिज और सेक्टर 50-51 नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण

नोएडा प्राधिकरण: सेक्टर 51-52 फुटओवर ब्रिज और सेक्टर 50-51 नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 51-52 फुटओवर ब्रिज और सेक्टर 50-51 नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण में इस्तेमाल स्टील की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल IIT और अन्य संस्थानों को भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने तक ठेकेदारों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था और बाढ़-त्योहारों की तैयारियों पर नजर

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था और बाढ़-त्योहारों की तैयारियों पर नजर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, बाढ़ की स्थिति, त्योहारों की तैयारियों, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।