1. हिन्दी समाचार
  2. टॉप न्यूज़

टॉप न्यूज़ (Top News in Hindi)

बोड़ाकी में विकसित होगा मल्टी-मॉडल रेलवे टर्मिनल, ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी को मिलेगा विस्तार

बोड़ाकी में विकसित होगा मल्टी-मॉडल रेलवे टर्मिनल, ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी को मिलेगा विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी में 358 एकड़ में मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब विकसित करने की योजना है। इसमें आधुनिक रेलवे टर्मिनल के साथ बस और मेट्रो कनेक्टिविटी तथा व्यावसायिक सुविधाएं विकसित की जानी हैं। परियोजना को दिसंबर 2024 में Special Railway Project का दर्जा मिला था और मई 2025 में Engineering Scale Plan को मंजूरी दी गई।

यूपी में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

यूपी में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जानिए किस अधिकारी को कहां नई तैनाती मिली और किन पुलिस विभागों में बदलाव हुआ।

यूपी में 34 IAS अधिकारियों के तबादले, उमेश प्रताप सिंह बने बिजनौर के नए जिलाधिकारी

यूपी में 34 IAS अधिकारियों के तबादले, उमेश प्रताप सिंह बने बिजनौर के नए जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि विभिन्न विभागों और विकास प्राधिकरणों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बिजनौर की जिम्मेदारी उमेश प्रताप सिंह को दी गई है।

व्यापार मंडल की पुलिस चौकी पर बैठक, व्यापारियों की समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

व्यापार मंडल की पुलिस चौकी पर बैठक, व्यापारियों की समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

सेवरही पुलिस चौकी पर व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, क्षेत्र की सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और बेहतर पुलिस-व्यापारी समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया।

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदले, कई अहम जिम्मेदारियों में फेरबदल

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदले, कई अहम जिम्मेदारियों में फेरबदल

उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा, वी. हेकाली झिमोमी को स्वास्थ्य, रणवीर प्रसाद को ऊर्जा और डॉ. आशीष कुमार गोयल को श्रम एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा कृषि, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, वन-पर्यावरण और परिवहन विभागों में भी बदलाव किए गए हैं।

सीएम योगी ने युवाओं से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भाग लेने की अपील

सीएम योगी ने युवाओं से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भाग लेने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं, विद्यार्थियों, नवोन्मेषकों और भावी उद्यमियों से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में भाग लेने की अपील की है। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला यह आयोजन उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का मंच प्रदान करेगा।

यूपी: 6 महीने में 1 लाख नई नौकरियां, CM योगी का ‘मिशन रोजगार’

यूपी: 6 महीने में 1 लाख नई नौकरियां, CM योगी का ‘मिशन रोजगार’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन रोजगार’ के तहत 6 महीने में 1 लाख+ नई सरकारी नौकरियां और रविवार को 1,000 नियुक्ति पत्र देने का ऐलान किया। पुलिस-होमगार्ड (~77,000), UPSSSC, शिक्षा आयोग और UPPSC की भर्तियां जारी हैं। ग्रुप-3/4 से इंटरव्यू खत्म कर पारदर्शी मेरिट व्यवस्था लागू हुई। साथ ही एमएसएमई (3 करोड़ रोजगार), 24,000+ स्टार्टअप और 25-29 सितंबर 2026 के 'यूपी ट्रेड शो' (UPITS) का जिक्र किया।

जन भवन में ‘गंगासागर नमो नमः’ परियोजना का भव्य लोकार्पण

जन भवन में ‘गंगासागर नमो नमः’ परियोजना का भव्य लोकार्पण

जन भवन में 6.41 करोड़ रुपये की लागत से विकसित ‘गंगासागर नमो नमः’ परियोजना का लोकार्पण राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। परियोजना में गंगोत्री से गंगासागर तक की आध्यात्मिक यात्रा, चार धाम, काशी घाट और शिव डमरू म्यूजिकल फाउंटेन प्रमुख आकर्षण हैं।

गोरखपुर में सीएम योगी ने किया भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन

गोरखपुर में सीएम योगी ने किया भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन

गोरखपुर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जटाशंकर में आयोजित पूजनोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने कारीगरों, शिल्पकारों, श्रमिकों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कर्म, कौशल और सृजन के महत्व को रेखांकित किया।

नोएडा प्राधिकरण पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों की 17 सूत्रीय मांगों पर हुई बैठक

नोएडा प्राधिकरण पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों की 17 सूत्रीय मांगों पर हुई बैठक

नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारियों से करीब दो घंटे बैठक की। विकसित भूखंड, मुआवजा, आबादी के मामलों और लंबित प्लॉट आवंटन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। किसानों का धरना अभी जारी है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया बोनसाई गार्डन का लोकार्पण, प्रकृति और कला का अनूठा संगम

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया बोनसाई गार्डन का लोकार्पण, प्रकृति और कला का अनूठा संगम

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जन भवन (राजभवन) परिसर में नवनिर्मित बोनसाई गार्डन, वॉटरफॉल और फिश पॉन्ड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, सामूहिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही, आगामी 17 सितंबर 2026 को प्रस्तावित ‘गंगासागर नमो नमः’ परियोजना के कार्यों की सराहना करते हुए समयबद्धता और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।

सेवा संकल्प अभियान को जनअभियान बनाने की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री ने दिए जरूरी निर्देश

सेवा संकल्प अभियान को जनअभियान बनाने की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री ने दिए जरूरी निर्देश

गौतमबुद्धनगर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने अधिकारियों को अभियान को सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनभागीदारी से जोड़ने के निर्देश दिए। अभियान में स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, सेवा ज्योति कलश यात्रा और ‘सेवा की कहानी’ जैसे कार्यक्रम होंगे।

ग्रेटर नोएडा में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, राकेश टिकैत बोले- मांगें नहीं मानीं तो जारी रहेगा धरना

ग्रेटर नोएडा में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, राकेश टिकैत बोले- मांगें नहीं मानीं तो जारी रहेगा धरना

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के बाहर किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रदर्शन में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही। किसानों की प्रमुख मांगों में 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा, 10 फीसदी आबादी/आवासीय प्लॉट और 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करना शामिल है। 9 सितंबर से चल रहे धरने को सोमवार

सीएम योगी ने गणेश चतुर्थी पर दिया आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का संदेश, ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर

सीएम योगी ने गणेश चतुर्थी पर दिया आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का संदेश, ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, कौशल और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को व्यवहार में अपनाने, स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को बढ़ावा देने तथा तकनीक और हुनर के जरिए विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण पर जोर दिया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में ‘एआई मंथन-2.0’ में शामिल होने के लिए चुनी ट्रेन यात्रा, सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में ‘एआई मंथन-2.0’ में शामिल होने के लिए चुनी ट्रेन यात्रा, सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लखनऊ से कानपुर की यात्रा उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से की। वह कानपुर में आयोजित दो दिवसीय 'एआई मंथन-2.0' कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थीं, जहां उच्च शिक्षा को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और भविष्य की आवश्यकताओं पर व्यापक विमर्श किया जा रहा है।