1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा UP International Trade Show का चौथा संस्करण

ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा UP International Trade Show का चौथा संस्करण

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक UP International Trade Show के चौथे संस्करण का आयोजन होगा। इससे पहले 24 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसे MSME मंत्री भूपेंद्र चौधरी और प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील संबोधित करेंगे।

By: Nivedita  RNI News Network
Updated:
ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा UP International Trade Show का चौथा संस्करण

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में UP International Trade Show (UPITS) के चौथे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक चलेगा।

24 सितंबर को होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

आयोजन को लेकर 24 सितंबर को दोपहर 3 बजे इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के बैंक्वेट हॉल, सेकेंड फ्लोर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इसमें ट्रेड शो से जुड़ी तैयारियों और आयोजन की प्रमुख जानकारियां साझा की जाएंगी।

 

MSME मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित

प्रेस कॉन्फ्रेंस को उत्तर प्रदेश सरकार के MSME मंत्री भूपेंद्र चौधरी संबोधित करेंगे। उनके साथ MSME एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील, IAS भी मौजूद रहेंगे।

व्यापार और निर्यात को मिलेगा मंच

UP International Trade Show के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों, उद्योगों और कारोबारियों को व्यापक मंच मिलने की उम्मीद है। आयोजन में व्यापार, निवेश और निर्यात से जुड़े अवसरों को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश के उद्यमियों को देश-विदेश के कारोबारियों से संपर्क का अवसर मिलने की बात कही जा रही है। पांच दिवसीय इस आयोजन के दौरान विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों और प्रदर्शकों की मौजूदगी रहेगी। ट्रेड शो के जरिए उत्तर प्रदेश के उत्पादों और कारोबारी संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...