1. हिन्दी समाचार
  2. कानपुर खबरें

कानपुर खबरें (Kanpur News in Hindi)

कानपुर के इटरा गांव में नहर की खांधी कटी, आबादी की ओर बढ़ा पानी; ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

कानपुर के इटरा गांव में नहर की खांधी कटी, आबादी की ओर बढ़ा पानी; ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के इटरा गांव में देर रात नहर की खांधी कटने से पानी आबादी की ओर बढ़ने लगा। खतरे को देखते हुए ग्रामीण खुद मौके पर पहुंचे और फावड़ों की मदद से पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग और प्रशासन से तत्काल मरम्मत व जलभराव रोकने की मांग की है।

कानपुर में AI मंथन 2.0: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने AI स्टार्टअप्स के नवाचारों का किया अवलोकन

कानपुर में AI मंथन 2.0: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने AI स्टार्टअप्स के नवाचारों का किया अवलोकन

कानपुर में AI मंथन 2.0 के तहत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्टार्टअप प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में किसान AI, डायबिटिक फुट की पहचान, हृदय स्वास्थ्य निगरानी, AI फिजियोथेरेपी, स्मार्ट क्लास, व्यक्तिगत शिक्षण, उत्तर पुस्तिकाओं के स्वचालित मूल्यांकन, जलवायु जोखिम विश्लेषण और शैक्षणिक दस्तावेजों के डिजिटल सत्यापन समेत कई AI नवाचार प्रदर्शित किए गए।

कानपुर में AI मंथन 2.0 का आगाज, 500 से अधिक विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर किया मंथन

कानपुर में AI मंथन 2.0 का आगाज, 500 से अधिक विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर किया मंथन

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में दो दिवसीय AI मंथन 2.0 शुरू हुआ। कार्यक्रम में 500 से अधिक विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, शासन और रोजगार में AI के उपयोग पर चर्चा की। UP AI Mission के तहत पांच लाख युवाओं को AI में दक्ष बनाने, AI लैब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने की योजनाओं की भी जानकारी दी

कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर साइबर क्राइम पुलिस ने कथित 5,600 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 65.26 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, चेकबुक और कई दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में 86 साइबर अपराध शिकायतें सामने आई हैं, जबकि पांच अन्य आरोपी वांछित हैं।

Kanpur News: रेलवे कैंटीनों को सप्लाई होने वाले समोसे की फैक्ट्रियों पर छापा

Kanpur News: रेलवे कैंटीनों को सप्लाई होने वाले समोसे की फैक्ट्रियों पर छापा

कानपुर के रेल बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन समोसा निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। 1.50 कुंतल सड़ा आलू, 3200 से अधिक समोसे नष्ट कराए गए और 2384 किलो मैदा सीज किया गया।

केडीए फर्जी रजिस्ट्री मामले में बड़ा खुलासा, कर्मचारी समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज

केडीए फर्जी रजिस्ट्री मामले में बड़ा खुलासा, कर्मचारी समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में फर्जी रजिस्ट्री मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में केडीए कर्मचारी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पुराने लंबित भूखंड मामलों में फर्जी दस्तावेजों के जरिए रजिस्ट्री कराने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस और केडीए प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

कानपुर के हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 1071 उपाधियां और 47 पदक प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान और तकनीक के माध्यम से विकसित भारत-2047 के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। समारोह में आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरण और 600 बालिकाओं का HPV टीकाकरण भी किया गया।

CyVajra अभियान में कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

CyVajra अभियान में कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने CyVajra अभियान के तहत अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह दान और लोन का झांसा देकर लोगों के बैंक खातों का एक्सेस हासिल कर करोड़ों रुपये की ठगी करता था। पुलिस ने कई डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जांच आगे बढ़ा दी है।

सीएसजेएमयू का 41वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 1.07 लाख से अधिक छात्रों को मिली डिग्री

सीएसजेएमयू का 41वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 1.07 लाख से अधिक छात्रों को मिली डिग्री

कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह में 1,07,713 विद्यार्थियों को डिग्री, 92 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 51 मेधावियों को 96 पदकों से सम्मानित किया गया। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कानपुर में 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर में 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने APK फाइल के जरिए पीड़ित के मोबाइल और बैंक खातों का एक्सेस हासिल कर करोड़ों रुपये का लेन-देन किया। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, 48 सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जांच तेज कर दी है।

जून 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर देहात अव्वल

जून 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर देहात अव्वल

कानपुर देहात पुलिस ने मुख्यमंत्री की आईजीआरएस जनशिकायत प्रणाली की जून 2026 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते यह उपलब्धि मिली। एसपी ने इसका श्रेय पूरी पुलिस टीम की मेहनत और जनता के प्रति जवाबदेही को दिया।

कानपुर देहात: चेकडैम निर्माण में अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, अधिशासी अभियंता समेत कई अधिकारियों पर गिरी गाज

कानपुर देहात: चेकडैम निर्माण में अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, अधिशासी अभियंता समेत कई अधिकारियों पर गिरी गाज

कानपुर देहात में चेकडैम निर्माण कार्यों की जांच में अनियमितताएं मिलने पर शासन ने अधिशासी अभियंता सहित कई अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दोषी निर्माण फर्मों पर ब्लैकलिस्टिंग और अन्य दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

Kanpur: ब्रांडेड दवाओं में खड़िया मिलाने का खुलासा, ड्रग विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा

Kanpur: ब्रांडेड दवाओं में खड़िया मिलाने का खुलासा, ड्रग विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा

कानपुर में बिरहाना रोड स्थित दवा कंपनी पर ब्रांडेड दवाओं में खड़िया पाउडर मिलाने का आरोप। ड्रग विभाग ने सीएमएस कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया। 15 सैंपलों में मिलावट की पुष्टि, 8 मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई।