1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में निवेश को मिली नई रफ्तार, मेरठ में लगेगा नया प्लांट

यूपी में निवेश को मिली नई रफ्तार, मेरठ में लगेगा नया प्लांट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में Ball Beverage Packaging के एल्युमिनियम बेवरेज कैन प्लांट (Aluminium Beverage Can Plant) की ग्राउंडब्रेकिंग में वर्चुअली हिस्सा लिया। यहां जानिए यूपी के औद्योगिक निवेश की पूरी खबर।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
यूपी में निवेश को मिली नई रफ्तार, मेरठ में लगेगा नया प्लांट

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दरसअल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को लखनऊ से वर्चुअली मेरठ में Ball Beverage Packaging (India) Pvt. Ltd. के एल्युमिनियम बेवरेज कैन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (Aluminium Beverage Can Manufacturing Plant) की ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। वहीं, इस परियोजना से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने और उत्तर प्रदेश को विनिर्माण के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की उम्मीद है।

जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वैश्विक कंपनियों का उत्तर प्रदेश में निवेश करना प्रदेश की बदलती औद्योगिक पहचान का प्रमाण है। जिसमें सरकार का लक्ष्य ‘Make in UP, Make for the World’ के संकल्प को जमीन पर उतारना है। इसके लिए प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है, ताकि देश और दुनिया की बड़ी कंपनियां उत्तर प्रदेश में अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित कर सकें।

निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार कर रही सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उत्तर प्रदेश को पहले पॉलिसी पैरालिसिस (Policy Paralysis) की स्थिति से बाहर निकालकर निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों और बेहतर व्यवस्थाओं का परिणाम है कि वैश्विक कंपनियां प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास केवल निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है। मेरठ में स्थापित होने वाली यह विनिर्माण परियोजना प्रदेश के औद्योगिक विस्तार की दिशा में अहम साबित हो सकती है।

2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वर्ष 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में औद्योगिक निवेश, विनिर्माण और वैश्विक कंपनियों की भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जिसमें उन्होंने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। डबल इंजन सरकार प्रदेश में उद्योगों के विस्तार, निवेश को प्रोत्साहन और रोजगार सृजन पर लगातार काम कर रही है। मेरठ में Ball Beverage Packaging के प्लांट की ग्राउंडब्रेकिंग को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: दिनेश प्रताप सिंह का बड़ा दावा, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...