1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में सड़क पर बनी मजार हटाने की मांग, अधिकारियों को दिया नोटिस

आगरा में सड़क पर बनी मजार हटाने की मांग, अधिकारियों को दिया नोटिस

Uttar Pradesh News: आगरा में भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय के बाहर सड़क पर बनी मजार को हटाने की मांग उठी। जिसमें कुंवर अजय तोमर ने अधिकारियों को नोटिस भेजकर 60 दिन में कार्रवाई की मांग की है।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
आगरा में सड़क पर बनी मजार हटाने की मांग, अधिकारियों को दिया नोटिस

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आगरा में सरकारी जमीनों पर बनी मस्जिदों, मजारों और दरगाहों को लेकर एक बार फिर विवाद गरमा गया है। अब भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय के बाहर जयपुर हाउस में सड़क के बीच बनी मजार को हटाने की मांग उठाई गई है। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष और हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने इस मामले में जिला प्रशासन समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा है। जिसमें उन्होंने मजार को सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण बताते हुए इसे हटाने की मांग की है।

60 दिन में कार्रवाई की मांग, अधिकारियों को भेजा नोटिस

कुंवर अजय तोमर ने धारा 80 सीपीसी के तहत आगरा के जिलाधिकारी, नगर निगम के नगर आयुक्त और लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता को नोटिस भेजा है। नोटिस में 60 दिनों के भीतर मजार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

कुंवर अजय तोमर का आरोप है कि सड़क के बीच मजार होने से आवागमन प्रभावित होता है। इसे हटाए जाने से सड़क चौड़ी हो सकेगी और लोगों को यातायात में राहत मिलेगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चला रही है। ऐसे में इस मामले में भी कार्रवाई होनी चाहिए।

27 मस्जिदों और मजारों के मामले में आज सुनवाई

जानकारी के लिए बता दें इस मामले के साथ ही आगरा में 27 कथित अवैध मस्जिदों, मजारों और दरगाहों को हटाने से जुड़े मुकदमे पर भी आज अदालत में सुनवाई होनी है। इसमें टेढ़ी बगिया स्थित सड़क के बीच बनी रहमानी मस्जिद का मामला भी शामिल है।

कुंवर अजय तोमर ने अपने अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से 14 जुलाई 2026 को न्यायालय में वाद दायर किया था। इस मामले का वाद संख्या 819/26 है। इसमें आगरा के जिलाधिकारी, नगर निगम के नगर आयुक्त, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता और छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी संपदा अधिकारी को प्रतिवादी बनाया गया है।

पहले भी सड़क पर बनी मजार को हटाने की हुई कार्रवाई

कुंवर अजय तोमर इससे पहले एमजी रोड पर सड़क के बीच बनी मजार को हटाने की मांग को लेकर भी न्यायालय पहुंचे थे। उनके मुताबिक, इस मामले में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है और मजार को सामने स्थित दरगाह में स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल जयपुर हाउस स्थित मजार को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी। वहीं 27 धार्मिक स्थलों से जुड़े मुकदमे की सुनवाई भी इस मामले में अहम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी के बच्चों को मिलेगी हाईटेक शिक्षा, 144 क्लास का उद्घाटन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...