1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी में बसपा को बड़ा झटका, महेश रिछारिया सपा में शामिल

झांसी में बसपा को बड़ा झटका, महेश रिछारिया सपा में शामिल

झांसी में बसपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता महेश रिछारिया ने पार्टी छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव की विचारधारा से प्रभावित होने की बात कही। ऐसे मैं आइए यहां पढ़ें खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
झांसी में बसपा को बड़ा झटका, महेश रिछारिया सपा में शामिल

Uttar Pradesh News: बुंदेलखंड की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। दरसअल, बसपा के पूर्व नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता महेश रिछारिया ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। उनके सपा में शामिल होने से झांसी समेत बुंदेलखंड क्षेत्र की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सपा नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की विचारधारा से प्रभावित

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद एडवोकेट महेश रिछारिया ने मीडिया से बातचीत में अपने फैसले की वजह बताई। जिसमें उन्होंने कहा कि वह स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की विचारधारा और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों से प्रभावित हैं। इसी वजह से उन्होंने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। वहीं, रिछारिया ने यह भी दावा किया कि आने वाले दिनों में बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता उनके साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। उनके इस बयान के बाद बुंदेलखंड में दलों के बीच राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बसपा पर लगाए गंभीर आरोप

महेश रिछारिया ने अपनी पुरानी पार्टी बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में बहुजन समाज के हित में कोई ठोस काम नहीं हुआ। उनके मुताबिक, इस दौरान बहुजन समाज की स्थिति में सुधार होने के बजाय और गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में उन्हें समाजवादी पार्टी की विचारधारा अधिक प्रभावी और जनहित से जुड़ी हुई नजर आती है।

अखिलेश यादव के बयान का किया जिक्र

सपा में शामिल होने की वजह बताते हुए रिछारिया ने अखिलेश यादव के एक भाषण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के इस कथन ने उन्हें काफी प्रभावित किया कि ‘यह दलित नहीं, दिग्गज हैं।’ उन्होंने पुराने राजनीतिक दौर को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और मान्यवर कांशीराम के समय सपा और बसपा की विचारधारा और संघर्ष में समानता थी।

सपा नेताओं ने किया स्वागत

महेश रिछारिया के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि उनके जुड़ने से बुंदेलखंड में संगठन को मजबूती मिल सकती है। अब उनके साथ बसपा के कितने कार्यकर्ता सपा में आते हैं, इस पर राजनीतिक दलों की नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें: दुद्धी में आस्था का उत्सव, 5100 दीपों से रोशन हुआ शिवाजी तालाब

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...