1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिनेश प्रताप सिंह का बड़ा दावा, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

दिनेश प्रताप सिंह का बड़ा दावा, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

बहराइच दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार के विकास कार्यों के दम पर 2027 में फिर भाजपा सरकार बनेगी। पढ़ें खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
दिनेश प्रताप सिंह का बड़ा दावा, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 (Uttar Pradesh Assembly Election 2027) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। बता दें सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दावा किया है कि वर्ष 2027 में प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेगी। जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के दम पर भाजपा दोबारा सत्ता में वापसी करेगी।

जानकारी के लिए बता दें प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा

दरसअल, बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की। अधिकारियों से सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करने और उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए।

भाजपा को अपने संगठन और सरकार के काम पर भरोसा

अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिनेश प्रताप सिंह ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 24 घंटे और सातों दिन जनता की सेवा कर रही है। संगठन के कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच रहकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

विपक्षी नेताओं के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने बयान दिए हैं, उनसे ही इस बारे में सवाल किया जाना चाहिए। जिसमें उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में विकास, कानून-व्यवस्था, गरीब कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम किया है। सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। इन्हीं उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा 2027 में फिर से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें: आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा खुलासा, 7 महिलाओं की नौकरी पर संकट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...