Yogi Youth Brigade News in Hindi

आगरा में पोस्टर वार से सियासी हलचल, योगी यूथ ब्रिगेड ने 2027 में फिर योगी सरकार बनाने का लिया संकल्प

आगरा में पोस्टर वार से सियासी हलचल, योगी यूथ ब्रिगेड ने 2027 में फिर योगी सरकार बनाने का लिया संकल्प

आगरा के शमसाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी पर योगी यूथ ब्रिगेड की ओर से मिशन 2027 को लेकर पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में ‘सत्ताईस में फिर सन्यासी’ और ‘फिर एक बार योगी सरकार’ जैसे नारे लिखे गए हैं। इसमें कई विपक्षी नेताओं की तस्वीरों के साथ विवादित टिप्पणियां भी की गई हैं, जिससे शहर में पोस्टर वार को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।