1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. LS Election 2024: सीतापुर के मिश्रिख में बोले योगी- ‘नया भारत आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकता’

LS Election 2024: सीतापुर के मिश्रिख में बोले योगी- ‘नया भारत आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकता’

LS Election 2024: आम चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी सीतापुर के मिश्रिख नगर में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन करने पहुंचे थे। उन्होंने वहां के लोगों को संबंध करते हुए कहा कि ये नया भारत है ये आतंकवाद के सामने अपने घुटने नहीं टेकता है, बल्कि उसका राम नाम सत्य कर देता है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
LS Election 2024: सीतापुर के मिश्रिख में बोले योगी- ‘नया भारत आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकता’

Sitapur LS Election 2024: यूपी के सीएम योगी ने मिश्रिख में आज जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत के पक्ष में लोगों से वोट मांगते हुए उनको संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने कहा कि आज भारत का सनातन को गाली देना, देश का सत्ता को चुनौती देना, प्रभु राम और कृष्ण के अस्तित्व को चुनौती देना विपक्षी नेताओं के लिए एक फैशन-सा बन गया है।

फिर उन्होंने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि होती है तो ऐसा ही होता है। उन्हें ये पता होना चाहिए की ये धरती ऋषियों और सनातनियों की है और हवन या यज्ञ तक ही सीमित नही, बल्कि जब लोगों पर विपत्ति आती थी तो प्रभु राम और कृष्ण उनकी रक्षा करते। ऐसे में इनपर सवाल खड़ा करने वालों को हम कैसे स्वीकार कर सकते हैं। अब देश की जनता वोट की चोट के जरिए इसका हिसाब देगी।

योगी ने गिनवाए सरकार के काम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने नैमिषारण्य के विकास के लिए कई कार्य किये हैं। जो आप स्वयं अपनी आंखों से देख सकते हैं। आज अयोध्या जिस तरह से नई नवेली नजर आ रही है। वैसे ही नैमिषारण्य का भी नया स्वरूप सबके सामने है। यहां पर वायु सेवा और इलेक्ट्रिक बस सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। वहीं यात्रियों के लिए विश्रामालय भी बनने वाला है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि सीतापुर में सबसे अधिक शौचालय और उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन लोगों को दिये गये हैं। ऐसे में मैं सभी लोगों को आश्वस्त करता हूं कि जो लोग गरीब कल्याणकारी योजनाएं से अभी छूट गये हैं, उन्हें चुनाव के बाद सुविधा पहुंचाई जाएगी। यह आप लोगों से मोदी की गारंटी है।

‘नया भारत आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकता’

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या काशी और मां विंध्यवासिनी धाम की तरह मां ललिता धाम का भी पुनरोद्धार और सुंदरीकरण हमारी सरकार कर रही है। इससे यहां के नौजवानों और व्यापारियों के लिए नए रोजगार पैदा होंगे। और यह कार्य केवल वही कर सकता है जो प्रभु की सत्ता पर विश्वास करता है। यह काम भगवान राम और कृष्ण को नकारने वाले किसी भी रूप में नहीं कर सकते हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। योगी ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है जबकि दो चरण के मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। आज के मतदान के बाद आधा चुनाव संपन्न हो चुका होगा और देश में एक ही आवाज गूंज रही होगी अबकी बार 400 पार। क्योंकि हमने बदलते हुए नए भारत को देखा है। और आज नया भारत आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकता है बल्कि उसका वह राम नाम सत्य कर देता है।

‘अबकी बार 400 का लक्ष्य पूरा होगा’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार आम चुनाव 2024 में, ऐसी वोट की चोट करिये ताकि आतंकवाद और माफिया का समर्थन करने वाले हमेशा के लिए भारत की चुनाव प्रक्रिया से खत्म हो जाएं। और वह दोबारा चुनाव लड़ने की हिम्मत न कर सकें। फिर उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक चुनाव नहीं है बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संदर्भ में होने वाला चुनाव है।

ऐसे में हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाना है और अबकी बार 400 पार का लक्ष्य आप सबको प्राप्त करना है। आगे उन्होंने कहा कि आज दुनिया सीतापुर और उत्तर प्रदेश की तरफ निगाहें गड़ा रखी हैं। क्योंकि जब कोई रामद्रोही राम के अस्तित्व को नकारने का भरसक प्रयास करता है तो उनके गलत तर्क सामने आ कर खड़ा होता है। फिर वह अपने शास्त्रीय प्रमाण से प्रभु राम और कृष्ण के अस्तित्व को प्रकट करता है और इस साहस को खत्म करने का काम केवल नैमिषारण्य की धरती ही कर सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...