1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 50 हजार छात्रों को मिलेंगे टैबलेट, अखिलेश के रोड शो मामले में कार्रवाई तेज

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 50 हजार छात्रों को मिलेंगे टैबलेट, अखिलेश के रोड शो मामले में कार्रवाई तेज

सीएम योगी आज गोरखपुर में 50 हजार छात्रों को टैबलेट देंगे। अखिलेश यादव के रोड शो में किशोर की मौत पर पांच गिरफ्तार, यूपी पुलिस भी होगी हाईटेक।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 50 हजार छात्रों को मिलेंगे टैबलेट, अखिलेश के रोड शो मामले में कार्रवाई तेज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर मंडल के चार जिलों के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित (Tablet Distribution) करे  हैं। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गोरखपुर रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। यूपी पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए तीन संस्थानों के साथ समझौता भी किया गया है।

गोरखपुर में 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट देंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंडल के चार जिलों के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। इनमें गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के छात्र शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और पढ़ाई के लिए आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराना है। डीएम दीपक मीणा के मुताबिक, वर्ष 2021-22 में योजना की शुरुआत से अब तक जिले के 1,41,085 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जा चुके हैं।

योगी की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में ही अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मां के निधन की सूचना मिलते ही सीएम योगी ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम को रद्द कर दिया। वह मां के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पंचूर रवाना हुए।

अखिलेश के रोड शो में किशोर की मौत, पांच गिरफ्तार

गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो (Road Show) के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से एक नाबालिग किशोर की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर जेसीबी चालक, आयोजन समिति के सात नामजद सदस्यों समेत 65 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

यूपी के तीन जिलों में सड़क हादसे, तीन की मौत

बता दें गोंडा में गुरुवार रात बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में विवेक मिश्रा की मौत हो गई, जबकि उनके साथी टिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चांदा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनावा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। रायबरेली के बछरावां में ओवरब्रिज पर कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हाईटेक होगी यूपी पुलिस, AI और साइबर सुरक्षा पर जोर

उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए तीन संस्थानों के साथ समझौता किया गया है। आईआईटी कानपुर, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और प्रोटियन के सहयोग से पुलिस की साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा। इससे साइबर अपराधों की रोकथाम और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद घंटाघर की जमीन पर कब्जा, नगर निगम हुआ सख्त

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...