1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बड़ा फेरबदल, तीनों ACEO को मिली नई जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बड़ा फेरबदल, तीनों ACEO को मिली नई जिम्मेदारी

Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO बलकार सिंह ने तीनों ACEO के बीच विभागों का बंटवारा किया। ऐसे में यहां जानिए प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नूपुर गोयल को कौन-कौन से विभाग मिले।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बड़ा फेरबदल, तीनों ACEO को मिली नई जिम्मेदारी

Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बलकार सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। जिसमें उन्होंने प्राधिकरण में तैनात तीनों अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (ACEO) के बीच विभागों और कार्यों का नए सिरे से बंटवारा कर दिया है। इस बदलाव के बाद आईएएस अधिकारी प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नूपुर गोयल अलग-अलग विभागों और विकास परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्राधिकरण की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

प्रेरणा सिंह को मिले कई महत्वपूर्ण विभाग

ACEO प्रेरणा सिंह को भूलेख, विधि, बिल्डर, एस्टेट, उद्योग, वित्त, वाणिज्यिक, संस्थागत, स्वास्थ्य, सीवर और विद्युत एवं यांत्रिक विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बोर्ड बैठक, किसान आबादी, जनसुनवाई, आरटीआई और अतिक्रमण से जुड़े मामलों की निगरानी भी उनके जिम्मे रहेगी। उन्हें NMRC, ROB, सड़क परिवहन व्यवस्था, खेल प्रबंधन समिति और CSR से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सुमित यादव संभालेंगे आवासीय और जलापूर्ति से जुड़े काम

ACEO सुमित यादव को आवासीय संपत्ति, ग्रुप हाउसिंग, को-ऑपरेटिव सोसायटी, जलापूर्ति, गंगाजल परियोजना, नियोजन और उद्यान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ सेक्टर-01, 02, 03 और 07 के परियोजना विभाग के सभी काम भी उनके कार्यक्षेत्र में शामिल किए गए हैं। सिस्टम, मार्केटिंग और अतिक्रमण हटाने से जुड़े कार्यों की निगरानी भी वह करेंगे। इसके अलावा आईटी, आईटीईएस और कई अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।

नूपुर गोयल को मिली इन विभागों की जिम्मेदारी

ACEO नूपुर गोयल को सेक्टर-04, 05, 06 और 08 के परियोजना विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा ग्राम विकास, कार्मिक विभाग, मानव संसाधन पोर्टल, विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार, कौशल विकास और संस्कृति से जुड़े कार्य भी उनके जिम्मे होंगे।

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (GBU), GIMS, केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षा समिति से जुड़े कामों की निगरानी भी वह करेंगी। इसके साथ IITGNL, अतिक्रमण हटाने और कई बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बड़ा फेरबदल

प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

CEO बलकार सिंह के इस फैसले का मुख्या उद्देश्य प्राधिकरण के कामकाज को अधिक व्यवस्थित बनाना और विकास परियोजनाओं की निगरानी बेहतर करना है। विभागों का स्पष्ट बंटवारा होने से अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और औद्योगिक विकास, आवासीय योजनाओं, बिल्डर परियोजनाओं तथा बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में लगा सीएम योगी का अनोखा पोस्टर, जानें युवाओं ने क्या कहा?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...