Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान नरसिंह (Lord Narasimha) के रूप में दर्शाने वाला एक पोस्टर इन दिनों वाराणसी में चर्चा का खास य बना हुआ है। दरसअल, जिला मुख्यालय पर लगाए गए इस पोस्टर को लेकर युवाओं के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई इसे अपराधियों और दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रतीक बता रहा है, तो कोई इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के अधिवक्ता अंकित राय की ओर से जिला मुख्यालय पर यह पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान नरसिंह के स्वरूप में दिखाया गया है। इसमें उन्हें दंगाइयों, माफिया और अपराधियों का अंत करते हुए दर्शाया गया है। पोस्टर के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और खासकर युवाओं के बीच इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
पोस्टर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कुछ युवाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराध और माफिया के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है, पोस्टर उसी सोच को दर्शाता है। साथ ही, पोस्टर में मुख्यमंत्री को जिस रूप में दिखाया गया है, वह अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैये का प्रतीक है। युवाओं ने इसे सरकार की कानून-व्यवस्था से जोड़कर सही ठहराया।
वहीं, कुछ युवाओं ने इस पोस्टर पर असहमति भी जताई। जिसमें उनका कहना है कि किसी भी नेता को भगवान के रूप में दिखाना उचित नहीं है। धर्म और राजनीति को अलग रखना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को धार्मिक मान्यताओं और आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री के कामकाज की तारीफ करने के लिए दूसरे तरीके भी अपनाए जा सकते हैं।
ऐसे में फिलहाल वाराणसी जिला मुख्यालय पर लगा यह पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है। पोस्टर को लेकर युवाओं की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कोई इसे मुख्यमंत्री की कार्यशैली का प्रतीक मान रहा है, तो कोई धार्मिक दृष्टिकोण से इस पर सवाल उठा रहा है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में होगा ‘आनंदमठ’ नाटक का मंचन, जानें पूरी डिटेल