1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम, स्वतंत्र देव बोले- मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल में देश का सम्मान बढ़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम, स्वतंत्र देव बोले- मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल में देश का सम्मान बढ़ा

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस मौके पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्व पर्यावरण दिवस पर नामामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह थे। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि ‘खेत पर मेड़ हो, मेड़ पर पेड़ हो’, जिसके कारण जल संचय होगा और जल की बचत भी होगी। इससे घर का पानी घर में रहेगा और खेत का पानी खेत में होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल में देश का सम्मान बढ़ा है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम, स्वतंत्र देव बोले- मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल में देश का सम्मान बढ़ा

लखनऊः आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस मौके पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्व पर्यावरण दिवस पर नामामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह थे। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए  जल शक्ति मंत्री ने कहा कि ‘खेत पर मेड़ हो, मेड़ पर पेड़ हो’, जिसके कारण जल संचय होगा और जल की बचत भी होगी। इससे घर का पानी घर में रहेगा और खेत का पानी खेत में होगा। वहीं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने बटन दबाकर एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं के खाते में DBT के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश की एफटीके प्रशिक्षित महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को अपने कार्यकाल के 9 साल पूरा करने पर बधाई दी। जल शक्ति मंत्री ने बताया कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जिस तरह से जल के क्षेत्र में काम हो रहा है। जल अभियान को लेकर चाहे अमृतसरोवर हो या नदियों को जिन्दा करने का काम सरकार और सामाजिक संगठनों ने मिलकर किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने का बड़ा अभियान चल रहा है। जिसमें यूपी के 81 प्रयोगशालाओं में पानी की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2019 के अवसर पर देश के सभी घरों को नल के द्वारा जल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। इसके लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी ने मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल को देखा और सभी ने सपा, बसपा के कार्यकाल को भी देखा है। मोदी जी के कार्यकाल में देश का सम्मान भी बढ़ा। वहीं आज गरीब को घर पर जल, आवास, 5 लाख का आयुषमान कार्ड, उज्वला कनेक्शन जैसे कई योजनाएं चल रही हैं। उन्होने कहा कि गरीब की सेवा करना ही हम सब का लक्ष्य है। इस मौके पर उनके साथ प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) बलकार सिंह मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...