Yogi Adityanath News in Hindi

सीएम योगी ने गाजीपुर में 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

सीएम योगी ने गाजीपुर में 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में 692 करोड़ रुपये से अधिक की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य, युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण, बेहतर कानून व्यवस्था, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन विकास पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभ वितरित किया गया।

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी का संदेश, बोले- संस्कार और संस्कृति से ही मजबूत होगा समाज

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी का संदेश, बोले- संस्कार और संस्कृति से ही मजबूत होगा समाज

गुरु पूर्णिमा पर गोरखपुर में आयोजित राम कथा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु परंपरा, भारतीय संस्कृति और परिवार के संस्कारों पर जोर दिया। उन्होंने प्राचीन ज्ञान धरोहरों के संरक्षण और बच्चों के स्मार्टफोन उपयोग को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया।

गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में उमड़ी आस्था, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निभाई गुरु परंपरा

गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में उमड़ी आस्था, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निभाई गुरु परंपरा

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गौशाला में गौसेवा भी की और गुरु-शिष्य परंपरा, सेवा एवं सनातन संस्कृति का संदेश दिया।

सीएम योगी का अधिवक्ताओं को संदेश: न्यायपालिका पर सवाल उठाने की साजिशों से रहें सतर्क

सीएम योगी का अधिवक्ताओं को संदेश: न्यायपालिका पर सवाल उठाने की साजिशों से रहें सतर्क

गोरखपुर में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं को सम्मानित किया और कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ साजिशें हो रही हैं, ऐसे समय में अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

गोरखपुर में गरीब परिवारों के लिए राहत, जीडीए के कल्याण मंडपम में ₹11,000 में होगी शादी

गोरखपुर में गरीब परिवारों के लिए राहत, जीडीए के कल्याण मंडपम में ₹11,000 में होगी शादी

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के कल्याण मंडपम गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कम खर्च में शादी और सामाजिक कार्यक्रमों का बेहतर विकल्प बन रहे हैं। पात्र परिवारों के लिए बुकिंग शुल्क ₹11,000 तय किया गया है।

ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही

ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन समीक्षा बैठकों को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। अब प्रत्येक बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य होगी।

जल संरक्षण में उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि, SDG-6 लक्ष्य हासिल

जल संरक्षण में उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि, SDG-6 लक्ष्य हासिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने जल संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। भूजल दोहन की दर घटकर 70% हो गई है और राज्य ने संयुक्त राष्ट्र के SDG-6 लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।

गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी

गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी

गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा, श्रीराम कथा की पूर्णाहुति, आशीर्वचन और सहभोज का आयोजन होगा। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु और शिष्य दोनों भूमिकाओं में परंपरा का निर्वहन करेंगे।

हाईटेक एक्सप्रेसवे की खुली पोल! बारिश में धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

हाईटेक एक्सप्रेसवे की खुली पोल! बारिश में धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Lucknow-Kanpur Greenfield National Elevated Expressway के उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही सड़क धंसने का मामला सामने आया है। कानपुर से लखनऊ की ओर कोरारी के पास बारिश के कारण करीब 5 से 7 मीटर सड़क धंस गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीएम योगी ने जालौन को दी बड़ी सौगात, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

सीएम योगी ने जालौन को दी बड़ी सौगात, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फतेहपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 489 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

गोरखपुर को 995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने विपक्ष पर भी साधा निशाना

गोरखपुर को 995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने विपक्ष पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का उद्घाटन किया और जनसभा में विकास, सुरक्षा व आस्था के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर राजनीतिक हमला भी बोला।

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा

गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का भरोसा दिया, अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गोसेवा भी की।

गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान 4 परियोजनाओं का लोकार्पण और 10 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का उद्घाटन होगी। इसके अलावा फोरलेन सड़क, महिला छात्रावास, साइंस म्यूजियम, अंडरपास और अन्य आधारभूत विकास कार्यों की भी शुरुआत होगी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री देवरिया बाईपास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित श्रावस्ती दौरे की तैयारियां तेज, प्रशासन हाई अलर्ट पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित श्रावस्ती दौरे की तैयारियां तेज, प्रशासन हाई अलर्ट पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 जुलाई के प्रस्तावित श्रावस्ती दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, हेलीपैड, मंच और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जबकि भाजपा संगठन भी तैयारियों में जुटा है।

2017 बैच के भ्रष्ट अधिकारी को डीएम बनाने की तैयारी ! क्या मुख्यमंत्री एवं नियुक्ति विभाग लेंगे संज्ञान ?

2017 बैच के भ्रष्ट अधिकारी को डीएम बनाने की तैयारी ! क्या मुख्यमंत्री एवं नियुक्ति विभाग लेंगे संज्ञान ?

उत्तर प्रदेश में 2017 बैच के आईएएस अधिकारियों को जिलाधिकारी बनाए जाने की प्रक्रिया के बीच एक कथित विवादित अधिकारी की संभावित तैनाती को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आरोप है कि संबंधित अधिकारी पर पूर्व में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगते रहे हैं। मामले में मुख्यमंत्री और नियुक्ति विभाग से संज्ञान लेकर नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठ रही है।